गोपालगंज पुलिस ने जिसे दिल्ली से किया गिरफ्तार, वह गोपालगंज से हो गया फरार

गोपालगंज पुलिस ने जिसे दिल्ली से किया गिरफ्तार, वह गोपालगंज से हो गया फरार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 30, 2026, 8:32:00 PM

जिले के नगर थाना पुलिस की अभिरक्षा से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ न्यायालय में पेशी के बाद जेल ले जाए जा रहे अपहरण के एक आरोपी ने पुलिस को चकमा दे दिया। आरोपी गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 पर वृंदावन सदासी राय टोला गांव के पास चलती पुलिस गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

फरार आरोपी की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह के पुत्र राहुल कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, राहुल एक युवती के अपहरण के मामले में नामजद आरोपी था। पुलिस ने उसे दिल्ली से युवती के साथ बरामद कर गोपालगंज लाया था। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया था, जहाँ से उसे चनावे मंडल कारा (जेल) भेजा जा रहा था, तभी उसने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। कैदी के फरार होने की खबर मिलते ही नगर थाना समेत आसपास के कई थानों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने पूरे चंवर इलाके और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की घेराबंदी कर दी है। आरोपी की धरपकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) चलाया जा रहा है और उसके संभावित ठिकानों पर भी लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस स्थानीय ग्रामीणों से भी पूछताछ कर सुराग जुटाने में लगी है।

मामले के अनुसंधानकर्ता यशवंत सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। समाचार लिखे जाने तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया था, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM