​सिंघम अवतार: बिना लाव-लश्कर के एक ही बाइक पर जायजा लेने निकले DM, SP

​सिंघम अवतार: बिना लाव-लश्कर के एक ही बाइक पर जायजा लेने निकले DM, SP
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 11, 2026, 1:48:00 PM

गोपालगंज शहर की सड़कों पर उस समय लोग हैरान रह गए, जब जिले के दो सबसे बड़े अधिकारी बिना किसी सुरक्षा घेरे और सरकारी गाड़ियों के काफिले के आम इंसान की तरह एक ही बाइक पर सवार होकर सड़कों पर निकल पड़े। डीएम समीर सौरभ और एसपी विनय तिवारी का यह सिंघम अवतार आज पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर की वास्तविक जमीनी हकीकत और आम जनता की समस्याओं को करीब से जानने के लिए दोनों अधिकारियों ने यह अनूठा रास्ता चुना। एसपी विनय तिवारी ने खुद बाइक की कमान संभाली और ड्राइव किया, जबकि डीएम समीर सौरभ उनके पीछे बैठे। दोनों अधिकारी स्थानीय सर्किट हाउस से रवाना हुए और बिना किसी तामझाम के शहर के विभिन्न इलाकों का रुख किया।

डीएम, एसपी ने जिन प्रमुख इलाकों का दौरा किया, उसमें वेयरहाउस और पुलिस लाइन के साथ प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचकर वहां की सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, सड़कों के अतिक्रमण और साफ-सफाई की स्थिति को भी मौके पर परखा। प्रशासनिक गलियारों से मिली जानकारी के अनुसार इस औचक बाइक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य किसी भी प्रकार की वीआईपी औपचारिकता से दूर रहना था। जब अधिकारी भारी सुरक्षा बल के साथ निकलते हैं, तो हकीकत छिप जाती है। बिना किसी पूर्व सूचना के बाइक से निकलने के कारण अधिकारियों को शहर की वास्तविक ट्रैफिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और आम जनता को रोज होने वाली दिक्कतों की एकदम सटीक जानकारी मिल सकी।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद आम लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझा. अधिकारियों के इस जमीनी और सादगी भरे अंदाज की आम जनता जमकर तारीफ कर रही है।

 गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM