पटना हाईकोर्ट के आदेश पर भूमि अधिग्रहण के दौरान हंगामा, सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 11 गिरफ्तार

पटना हाईकोर्ट के आदेश पर भूमि अधिग्रहण के दौरान हंगामा, सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले 11 गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 6:57:00 AM

गोपालगंज जिले में पटना उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन के दौरान सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और प्रशासनिक टीम के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में गोपालगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गोपालगंज के सिधवलिया थाने की पुलिस ने इस मामले में 11 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हवालात का रास्ता दिखा दिया है.

पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देशन में दिनांक 07 जुलाई 2026 को सिधवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-27 पर स्थित वैष्णो मनोकामना पेट्रोल पंप के समीप भूमि अधिग्रहण और अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही थी। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी (सदर, गोपालगंज) एवं अंचलाधिकारी (बरौली) द्वारा निर्गत आदेशों के आलोक में पूरी तरह विधिसम्मत और शांतिपूर्ण तरीके से शुरू की गई थी। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू करने से पहले संबंधित पक्षों को उच्च न्यायालय और प्रशासन के आदेशों की विधिवत जानकारी दी तथा सहयोग की अपील की। इसके बावजूद कुछ उपद्रवी तत्वों ने जानबूझकर सरकारी कार्य को रोकने का प्रयास किया। विरोध के दौरान सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर प्रशासनिक कार्य में व्यवधान डाला गया।

इधर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल ने आवश्यक और विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था को बनाए रखा और हाईकोर्ट के आदेश का सफलतापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित कराया।इस घटना के संबंध में  सिधवलिया थाना कांड संख्या-149/2026 (दिनांक 07.07.2026) दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें जेल भेजा जा रहा है।गिरफ्तार मुख्य अभियुक्तों में सिधवलिया थाना क़े कल्याणपुर मधुबनी गांव निवासी प्रमोद सिंह क़े पुत्र अपू सिंह, सुजीत सिंह, सुशील सिंह, छोटन सिंह क़े पुत्र प्रमोद सिंह सहित सात महिलाएं शामिल है.

वही इस मामले में एसपी विनय तिवारी ने बताया की कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। न्यायालय के आदेशों का पालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाएगा।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM