मोमो खिलाने के बहाने बनाये कई अश्लील वीडियो! आरोपी फरार, पुलिस पडताल में जुटी

मोमो खिलाने के बहाने बनाये कई अश्लील वीडियो! आरोपी फरार, पुलिस पडताल में जुटी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 30, 2026, 12:32:00 PM

राज्य के गयाजी जिले से बडी खबर है। यहां एक मोमो बेचने वाली की घिनौनी हरकत सामने आयी है। मोमो विक्रेता का नाम रेहान बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रेहान पहले लडकियों को मोमो खिलाता था, फिर उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाता था। इतना ही नहीं वह उनकी वीडियो बनाकर इंटरनेट पर भी डाल देता था। बताया जा रहा है कि रेहान ने यह सभी वीडियो एक धार्मिक स्थल पर बनाया है। मामला खुलने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है। पुलिस भी पूरे मामले जांच में जुट गयी है।

मिली खबर के अनुसार गयाजी जिले में एक मोमो बेचने वाले की निहायत गंदी हरकत सामने आयी है। जिसके बाद से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। अब तक की मिली जानकारी के अनुसार जिले के बांके बाजार इलाके में रेहान नाम के एक मोमो बेचने वाले ने फ्री में मोमो खिलाकर लडकियों को अपना शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि रेहान नाम के मोमो बेचने वाले ने एक धार्मिक स्थल पर इन वीडियो को बनाया है। अब तक रेहान के पास से दस लडकियों के आपत्तिजनक वीडियो सामने आये हैं। मामला सामने आने के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। 

वहीं मिली जानकारी के अनुसार घटना सामने आने के बाद पुलिस ने रेहान के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। एफएसएल व तकनीकी सेल की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में अब तक पुलिस को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित 10 वीडियो मिले हैं, जिसे जब्त किए गए हैं। इन सभी वीडियो में एक ही युवक अलग-अलग युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा है। प्रारंभिक जांच में एक नाबालिग पीड़िता की पहचान हुई है, जिसके आधार पर वीडियो बनाए जाने के स्थान, परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। सभी लडकियां एक ही समुदाय की बतायी जा रही हैं। 

वहीं यह जानकारी भी सामने आयी है कि मामला दर्ज होने के बाद रेहान मुंबई फरार हो गया है। लोगों का कहना है कि करीब दो सप्ताह पहले ही इस पूरी घटना की चर्चा शुरू हो गयी थी। कार्रवाई तब हुई जब स्थानीय लोगों, पीड़ित परिवार और सामाजिक संगठनों द्वारा बांकेबाजार थाना पर विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि आरोपी युवक मोमो की दुकान की आड़ में युवतियों और नाबालिग लड़कियों को झांसे में लेकर उनका यौन शोषण करता था। आक्रोशित लोगों ने आरोपी व उसके परिजनों की गतिविधियों की जांच करने व आरोपी के मोबाइल फोन की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो बांकेधाम पहाड़ी स्थित धार्मिक स्थल प्रतीत हो रहा है। आरोपी युवक की मोबाइल फोन को बरामद नहीं किया गया है। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। एफएसएल टीम ने मौके पर निरीक्षण किया है। पुलिस एक नाबालिग पीड़िता से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच जारी है। सभी तथ्यों की पुष्टि और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM