ट्रक, कार में सीधी टक्कर, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

ट्रक, कार में सीधी टक्कर, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 12:14:00 PM

बिहार के गयाजी से बड़ी खबर है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गयी। टक्कर एक ट्रक और कार के बीच हुआ।इस सीधी भिड़ंत में कार में आग लग गई, जिससे कार में सवार दो लोग जिंदा जल गए। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव के पास घटी। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है, साथ ही साथ ट्रक चालक और खलासी के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

मिली खबर के अनुसार बुधवार और गुरुवार की बीच की रात डोभी पटना फोरलेन पर बोधगया थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव के पास एक कार और ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई। भिडंत के कारण देखते ही देखते कार में आग लग गई। जिससे कार में सवार दो लोग जिंदा जल गए। घटना में ट्रक में भी आग लग गयी। बताया जा रहा है कि खाद से लदा 10 चक्के का एक ट्रक सिजुआ गांव की ओर से सर्विस लेने के रास्ते उलटी दिशा में फोरलेन पर चढ़ रहा था, इसी दौरान डोभी से पटना की ओर तेज गति से आ रही कर अनियंत्रित होकर ट्रक के डीजल टैंक से जा भिड़ी मिली। 

जानकारी के अनुसार इस भीषण टक्कर के साथ ही डीजल टैंक फट गया। जिसे दोनों वाहनों में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते कार को पूरी तरीके से अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसमें फंसे दो लोगों की जिंदा जलकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से झुलस हो गया। इधर हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। 

वहीं बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण ट्रक का एक बड़ा हिस्सा भी जल कर क्षतिग्रस्त हो गया। इधर कार से कुछ खाली शराब की बोतलें भी मिलने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही अपर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गुरुवार की सुबह क्रेन की मदद से जले वाहनों को हटाया गया और यातायात को सुगम कराया गया। अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकती है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM