शादीशुदा प्रेमी के साथ घर से निकली, फिर LLB छात्रा के साथ हो गया बड़ा कांड, 4 दिन बाद खुलासे से हड़कंप

बिहार से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां बिहार के गया की रहने वाली छात्रा की लाश झारखंड में मिली है। झारखंड में छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया।

शादीशुदा प्रेमी के साथ घर से निकली, फिर LLB छात्रा के साथ हो गया बड़ा कांड, 4 दिन बाद खुलासे से हड़कंप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 29, 2026, 6:43:00 PM

बिहार से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां बिहार के गया की रहने वाली छात्रा की लाश झारखंड में मिली है। झारखंड में  छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। वह एलएलबी सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी। चार दिन पहले घर से निकली थी। अब उसकी मौत की खबर से परिवार हैरान है। परिवार का आरोप है कि शादीशुदा प्रेमी राहुल ने बेटी की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

परिवार के लोगों का कहना है कि दिव्या चार दिन पहले घर से निकली थी। घर से निकलते समय उसने कहा था-राहुल के साथ जा रही हूं। उसके चार दिन बाद झारखंड के चतरा में एक पानी से भरे गड्ढे में उसकी लाश मिली। परिवार ने राहुल पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि राहुल और दिव्या के बीच लव अफेयर था, लेकिन राहुल शादीशुदा निकला।  जिसके बाद दिव्या ने थाना में केस दर्ज कराया था। उसकी कोर्ट में गवाही 1 जुलाई को होनी थी, लेकिन उससे पहले ही दिव्या की हत्या कर दी गई। 

मिली जानकारी के अनुसार दिव्या कुमारी पासवान गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के अच्छमा गांव की निवासी थी।  एलएलबी द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी। उसका शव झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से बरामद हुआ। परिजनों के अनुसार दिव्या का गांव के राहुल कुमार के साथ कई साल से प्रेम संबंध था। राहुल पहले से शादीशुदा था।  इसी को लेकर दिव्या ने उसके खिलाफ पहले ही थाना में मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में दिव्या को एक जुलाई को अदालत में गवाही देनी थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

परिजन (मृतक की बहन) के मुताबिक 24 जून को दिव्या घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला और उसका मोबाइल भी बंद हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार को झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे से एक युवती का शव बरामद हुआ। शनिवार को शव की पहचान दिव्या कुमारी के रूप में हुई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जबकि शेरघाटी पुलिस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि सूचना मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की गई थी। फिलहाल मुख्य आरोपी राहुल कुमार फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM