एक झटके में रिक्शा चालक बना अरबपति, खाते में 7.59 अरब रूपये, इतना पैसा देख दिमाग हिल गया

गया जी शहर के एक ई रिक्शा चालक के अचानक अरबपति बन जाने की खबर आग की तरह फैल गई। चालक के बैंक के खाते में (Available Balance) ₹7,596,951,951.16 बता रहा है। यह जानकर खाताधारक का दिमाग हिल गया।

एक झटके में रिक्शा चालक बना अरबपति, खाते में 7.59 अरब रूपये, इतना पैसा देख दिमाग हिल गया
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 12, 2026, 5:53:00 PM

गया जी शहर के एक ई रिक्शा चालक के अचानक अरबपति बन जाने की खबर आग की तरह फैल गई। चालक के बैंक के खाते में available balance ₹7,596,951,951.16 बता रहा है। यह जानकर खाताधारक का दिमाग हिल गया। मोहल्ले और घर में इतनी बड़ी रकम अचानक आ जाने की चर्चा जोर पकड़ लिया। बात बैंक के मैनेजर तक पहुंच गई तो उन्होंने खाताधारक को किसी तरह की लेनदेन करने से और मोबाइल फोन में छेड़छाड़ करने से रोक दिया है।

दरअसल, यह कहानी गया जी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी मोहल्ले के रहने वाले शिव कुमार पटेल की है। एक साधारण परिवार के मुखिया ई रिक्शा चलाकर अपने घर की देखरेख कर रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धा पेंशनभोगी हैं।

शनिवार को शिव पटेल अपने खाता से पेंशन की राशि निकालने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बागेश्वरी मोहल्ले स्थित सीएसपी केंद्र पर गए। उन्होंने आधारकार्ड के माध्यम से ₹1000/-की निकासी की। इसके बाद इनके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर एक मैसेज आया। पर्याप्त बैलेंस (Available Balance) वाले जगह पर जब सीएसपी संचालक की नजर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। 

इसकी जानकारी शिव पटेल को दी गई कि आपके अकाउंट में सात अरब रुपये से अधिक राशि बैलेंस बता रहा है। फिर क्या था शिव पटेल के अचानक अरबपति बन जाने की बात आग की तरह फैल गई। मजाक में लोग कहने लगे कि अब शिव पटेल अरबपति बन गए!

इस संबंध में पूछे जाने पर शिव पटेल ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर जो बैंक बैलेंस बता रहा है वह ₹7,596, 951,951.16 बता रहा है। उन्होंने बताया कि एक पड़ोसी की मदद से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्टेशन रोड शाखा के मैनेजर से बात कर पूरी बात बताई। 

उन्होंने बताया कि मैनेजर ने उन्हें कहा कि आज सेकंड सैटरडे को लेकर बैंक बंद है और कल( 12.07.2026) को रविवार है तो बैंक बंद रहेगा। इसलिए आप सोमवार को बैंक में आएं। उन्होंने बताया कि मैनेजर ने किसी तरह के लेनदेन और मोबाइल फोन के साथ छेड़छाड़ करने से मना कर दिया है।

यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है और घर से लेकर बाहर वाले लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि आखिर अचानक इतनी बड़ी रकम उनके(शिव पटेल) बैंक खाते में किसने डाले? या फिर कोई तकनीकी खराबी की वजह से तो ऐसा नहीं हुआ! 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM