युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में...दरभंगा के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़

दरभंगा शहर के लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित जीएन गंज में पंजाब नेशनल बैंक के सामने संचालित एक स्पा सेंटर में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में...दरभंगा के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 09, 2026, 10:59:00 AM

दरभंगा शहर के लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित जीएन गंज में पंजाब नेशनल बैंक के सामने संचालित एक स्पा सेंटर में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान तीन  युवतियां, एक संचालक की पत्नी, एक ग्राहक युवक तथा स्पा सेंटर के मैनेजर समेत कुल 6  लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चारों युवतियों को पुलिस की निगरानी में वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।

क्राइम ब्रांच के डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की, जिसमें एक ग्राहक युवक और एक युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवतियां दिल्ली, गुजरात सहित अन्य राज्यों की रहने वाली हैं। उन्हें शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया जाता था और ग्राहक आने पर स्पा सेंटर बुलाया जाता था। जांच के दौरान मैनेजर और एक युवती के मोबाइल फोन से कई अन्य युवतियों की तस्वीरें मिली हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ग्राहकों को पहले मोबाइल पर युवतियों की तस्वीरें दिखाई जाती थीं, पसंद आने पर उन्हें स्पा सेंटर बुलाया जाता था।

पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर करीब तीन माह पहले ही शुरू हुआ था। स्पा सेंटर का संचालक छापेमारी के दौरान फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

डीएसपी ने बताया कि मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र कराए गए हैं। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM