दरभंगा एयरपोर्ट पर टला बडा हादसा, लैंडिंग के वक्त फटा विमान का टायर

दरभंगा एयरपोर्ट पर टला बडा हादसा, लैंडिंग के वक्त फटा विमान का टायर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 29, 2026, 7:12:00 AM

दरभंगा एयरपोर्ट पर बडा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार लैंडिंग के दौरान मुंबई से आए स्पाइसजेट विमान का टायर फट गया। इससे एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गयी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्पाइसजेट प्रबंधन मामले की जांच में जुटा हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि तकनीकी खामी की वजह से अकाशा एयर की उड़ान रद्द करनी पडी। 

मिली खबर के अनुसार दरभंगा एयरपोर्ट पर मुंबई से आई स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 115 का लैंडिंग के दौरान टायर फट गया। हालांकि विमान के अंदर सभी 150 यात्री सुरक्षित रहे और विमान आठ घंटे बाद रवाना हुआ। इसी बीच, अकासा एयर की मुंबई जाने वाली फ्लाइट QP1139 में तकनीकी खराबी के कारण रद कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट का विमान मुंबई से दरभंगा पहुंचा था लेकिन वह तकनीकी खराबी का शिकार हो गया है। विमान का एक पहिए का टायर अचानक फट गया। टायर फटने की घटना सामने आते ही एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रबंधन की त्वरित कार्रवाई के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकल गया। बताया जा रहा है कि सुबह 10:00 के करीब स्पाइसजेट की फ्लाइट दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड हो रही थी इसी क्रम में विमान के पहिए का टायर फट गया। उसके कारण विमान का पहिया कुछ दूरी तक रनवे पर घिसटता रहा। इस दौरान तेज आवाज भी हुई और अंदर बैठे यात्रियों को झटका भी लगा। अचानक घटी घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। 

हालांकि इस घटना में किसी की घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों, ग्राउंड स्टाफ ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिर विमान को एप्रन पर ले जाकर खड़ा किया गया। जहां स्पाइसजेट इंजीनियरिंग में तकनीकी जांच शुरू कर दी. उधर एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि विमान में तकनीकी खराबी की जांच स्पाइसजेट के इंजीनियर कर रहे हैं। जांच पूरी होने और आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद विमान को उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM