हत्याकांड के गवाह की अदालत में होनी थी गवाही, अपराधियों ने सिर में गोली मारकर की हत्या

हत्याकांड के गवाह की अदालत में होनी थी गवाही, अपराधियों ने सिर में गोली मारकर की हत्या
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 28, 2026, 9:19:00 PM

राज्य के सारण जिले से बड़ी खबर है। यहां अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में एक अहम गवाह की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक चर्चित हत्याकांड का अहम गवाह था। अगले कुछ ही दिनों में उसकी कोर्ट में गवाही होनी थी। इधर घटना के बाद लोगों ने सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश जताया। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। घटना के बाद से पुलिस भी अब जांच में जुटी हुई है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया की बतायी जा रही है। 

मिली खबर के अनुसार जिले के चर्चित वकील पिता पुत्र की हत्या केस के अहम गवाह पंकज कुमार राय की बीती देर रात अपराधियों ने गोली मार दी गोली। गोली पंकज के सिर में मारी गयी। लगने से पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पंकज कुमार राय किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। रात में लौटने के दौरान रास्ते में ही बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर और गोली मार दी। पंकज के साथ उनके छोटे भाई भी थे। गोली उनको भी लगी। जिससे वह भी घायल हो गए। इधर पंकज और उनके भाई को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में पंकज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया, जहां पंकज को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

ज्ञात हो कि वकील राम अयोध्या राय और उनके अधिवक्ता पुत्र सुनील कुमार राय की हत्या मामले में पंकज कुमार राय अहम गवाह थे। जल्द ही इस मामले में उनकी गवाही भी होने वाली थी। करीब दो साल पहले वकील राम अयोध्या राय और उनके अधिवक्ता पुत्र की हत्या की गई थी। इन दोनों ही पिता पुत्र को तब गोली मारी गई थी, जब वह भूमि विवाद को लेकर के अदालत जा रहे थे। 

राजधानी के मुफस्सिल थाना के पास घटी इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने इस हत्या के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। हालांकि अब इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों से मिली सूचना के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले की जांच अभी जारी है।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM