थाने से कुछ दूरी पर ऑफिस से बरामद हुआ बिल्डर का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

थाने से कुछ दूरी पर ऑफिस से बरामद हुआ बिल्डर का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 02, 2026, 2:26:00 PM

भागलपुर जिले से बडी खबर है। यहां तिलकामांझी थाना क्षेत्र के एक कार्यालय से बिल्डर का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान नीलकंठ नगर, हवाई अड्डा के पास रहने वाले बजरंगी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि बिल्डर की ऑफिस से थाना कुछ ही दूरी पर स्थित है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी ने संपर्क करने के लिए कॉल किया। काफी देर तक फोन करने के बावजूद बजरंगी ने कॉल रिसीव नहीं किया. इसके बाद उनकी पत्नी कार्यालय पहुंचीं, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद मिला. काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो इसकी सूचना तिलकामांझी थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बंद दरवाजा तोड़कर कार्यालय के अंदर प्रवेश किया. कमरे के भीतर बजरंगी का शव पड़ा मिला. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी.

फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि मौत हत्या के कारण हुई है या आत्महत्या का मामला है. पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है. साथ ही परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM