पथ निर्माण मंत्री ने किया विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

पथ निर्माण मंत्री ने किया विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 13, 2026, 3:13:00 PM

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री और बिहपुर से बीजेपी के विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने सोमवार को जिले के स्थित राज्य के अहम सेतु में शुमार होने वाले विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल के  पुनर्स्थापन एवं मरम्मति का कार्य को लेकर समय सीमा तय कर दी। इस मौके पर उनके साथ विभागीय अधिकारी और अन्य लोग भी थे।

मिली जानकारी के अनुसार पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे कार्य की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुनर्स्थापन एवं मरम्मति का कार्य 30 नवंबर 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। इसके अलावा उन्होंने डिस्मेंटलिंग के लिए स्टेजिंग कार्य को निर्धारित गुणवत्ता एवं समय-सीमा के अनुरूप पूरा करने का भी निर्देश दिया।

पथ निर्माण मंत्री ने निरीक्षण के क्रम में आगामी चरणों में बेली ब्रिज को सुरक्षित हटाने के लिए Border Roads Organisation (BRO) के साथ समन्वय स्थापित कर सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुविधा, सुरक्षा और बेहतर संपर्क व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM