हवाई अड्डे के पास के भवन मालिकों को मिला नोटिस, मालिकों ने कहा, पहले हो संतोषजनक समाधान

हवाई अड्डे के पास के भवन मालिकों को मिला नोटिस, मालिकों ने कहा, पहले हो संतोषजनक समाधान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 13, 2026, 3:35:00 PM

भागलपुर शहर के हवाई अड्डे के आसपास रहने वाले भवन मालिकों को प्रशासनिक स्तर पर नोटिस जारी किया गया है। अब इस नोटिस के मिलने के बाद इस इलाके के भवन मालिकों में भारी नाराजगी और आक्रोश देखने को मिल रहा है। नोटिस का विरोध करते हुए इन्होंने कहा कि अचानक कार्रवाई करने की तैयारी उचित नहीं है।

मिली खबर के अनुसार भागलपुर शहर के हवाई अड्डे के आसपास रहने वाले भवन मालिकों में प्रशासन द्वारा जारी नोटिस को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। नोटिस मिलने के बाद प्रभावित लोगों ने इसका विरोध जताते हुए कहा कि वर्षों से बने मकानों पर अचानक कार्रवाई की तैयारी उचित नहीं है। लोगों का कहना है कि बिना संतोषजनक समाधान और स्पष्ट जानकारी दिए नोटिस जारी कर दिया गया, जिससे सैकड़ों परिवारों के सामने भविष्य को लेकर चिंता खड़ी हो गई है। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई मकान लंबे समय से बने हुए हैं और उनमें परिवार रह रहे हैं। ऐसे में अचानक नोटिस देकर उन्हें असमंजस की स्थिति में डाल दिया गया है। प्रभावित भवन मालिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित समाधान निकाला जाए तथा लोगों के हितों का ध्यान रखा जाए। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि विकास कार्यों का वे विरोध नहीं करते, लेकिन किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित परिवारों से संवाद होना चाहिए और कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से नोटिस पर पुनर्विचार करने और उचित-अनुचित निर्णय लेने की मांग की है, ताकि किसी भी परिवार को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े

भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM