भागलपुर: हथियारों का हो रहा था जुटान, बिहार में बड़ी वारदात की थी तैयारी, फिर पहुंची पुलिस....

भागलपुर पुलिस ने अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर दियारा इलाके से तीन अपराधियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 29, 2026, 4:17:00 PM

भागलपुर पुलिस ने अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर दियारा इलाके से तीन अपराधियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

इस गिरफ्तारी की जानकारी भागलपुर के सिटी एसपी अतुलेश झा ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं और इसके लिए हथियारों का संग्रह कर रहे हैं। 

सूचना के आधार पर नाथनगर थाना पुलिस, एसटीएफ टीम और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने शंकरपुर दियारा में छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार अपराधियों में नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक निवासी भरत कुमार, सबौर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी नंदकिशोर मंडल और परबत्ता थाना क्षेत्र के शंकरपुर दियारा निवासी भोला मंडल शामिल हैं।

पुलिस ने इनके पास से एक देसी मस्केट, दो नाली बंदूक, एक देसी कट्टा, 39 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है और इनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

रिपोर्ट-सुमित कुमार, भागलपुर 

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा

Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट

Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन

Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान

Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम

Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...

Jul 16, 2026, 6:25:00 PM