ये कैसी मां! मां का ऐसा रूप ! लगातार रो रही मासूम का रेत दिया गला

ये कैसी मां! मां का ऐसा रूप ! लगातार रो रही मासूम का रेत दिया गला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 26, 2026, 4:08:00 PM

पुरानी कहावत है, पूत कपूत हो सकता है लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती है। मां, यह शब्द ही अपने आप में पूर्ण हैं। मां के आंचल की छांव और ममता के लिए कोई शब्द ही नहीं है। लेकिन राज्य के बेतिया जिले से आयी एक खबर ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक कलयुगी माता ने अपनी ही छह माह की बेटी का गला रेत कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने इतना ही नहीं किया बल्कि उसने अपनी इस रूह कंपा देने वाली करतूत को छिपाने के लिए अपने ही गले पर वार कर दिया और कपडा लपेट लिया। स्थानीय पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार राज्य के बेतिया से एक रूह को कँपा देने वाली खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गोपालपुर वार्ड नंबर 8 में एक महिला ने अपनी छह माह की मासूम बेटी का धारदार हथियार से गला रेत दिया। बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को दोपहर दो बजे के करीब मासूम लगातार रो रही थी। लगातार रो रही मासूम बेटी को चुप न कराने पर गुस्साई माँ ने घर में रखे हंसुए से उसका गला रेत दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुद के भी गले पर भी वार किया। जब गले से खून निकलने लगा तब उसने कपडा लपेट लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मासूम की पहचान सुनील दास की छह महीने की बेटी पूजा के रूप में हुई है। पूछताछ में यह जानकारी सामने आयी है कि मासूम पूजा लगातार रोए जा रही थी तब उसकी 25 वर्षीय माँ सीमा देवी ने चुप कराने की कोशिश कर रही थी। जब मासूम चुप नहीं हुई, तब सीमा ने गुस्से में घर में रखे हंसुए से बच्ची की गर्दन पर वार कर दिया। वार से मासूम का आधा गला कट गया और उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार मासूम का गला रेतने के बाद उसने अपने गले पर भी वार किया लेकिन जब उसे दर्द महसूस हुआ तो वह रूक गयी। 

जानकारी के अनुसार वारदात के वक्त मासूम की दादी बैशखवा बाजार गई हुई थीं। बाजार से आने पर उन्होंने अपनी बहू से मासूम के बारे में पूछा। जब आरोपी मां ने यह कहा कि बच्ची सो रही है। जिसके बाद इसके बाद दादी अपनी खेत की तरफ चली गईं। शाम को घर वापस लौटने के दौरान पूरे गांव में सीमा की करतूत की खबर फैल चुकी थी और हंगामा मचा हुआ था। भागकर घर पहुँची दादी ने जब बिस्तर पर मासूम को खून से लथपथ देखा तो वह बेसुध हो गयी। इसके बाद रात करीब आठ बजे के करीब पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस रात में ही मौके पर पहुँची। पुलिस ने बिस्तर से बच्ची का शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी माँ सीमा देवी को हिरासत में लेकर चनपटिया सीएचसी पहुँचाया, जहाँ उसके गले के जख्म पर चार टाँके लगाए गए। शुक्रवार की सुबह दादी के फर्द बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी माँ को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल हंसुए और खून से सनी चादर को जब्त कर लिया है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया आरोपी महिला मानसिक रूप से कमजोर (विक्षिप्त) लग रही है। उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है और महिला पुलिस कर्मियों को उसकी काउंसलिंग और निगरानी में लगाया गया है। मामले की आगे की जाँच जारी है।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM