नहर में गिरी स्कूल वैन, कई मासूम घायल, तीन की हालत नाजुक

नहर में गिरी स्कूल वैन, कई मासूम घायल, तीन की हालत नाजुक
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 01, 2026, 12:11:00 PM

राज्य के औरंगाबाद जिले से बडी खबर हैं। यहां तब हडकंप मच गया, जब एक स्कूल वैन नहर में गिर गयी। नहर में वैन गिरने की खबर सामने आते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड एकत्र हो गयी। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में तीन मासूम की हालत नाजुक बतायी जा रही है। पुलिस मामले की पडताल में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह अंबा-नवीनगर मार्ग पर तामसी मोड़ के पास बड़ा हादसा हो गया। संत जेवियर हाई स्कूल की बच्चों से भरी मैजिक वैन अनियंत्रित होकर सड़क से 15 फीट नीचे नहर में पलट गई। हादसे में 13 बच्चे घायल हो गए। इनमें तीन वर्षीय आरबी प्रताप, 12 वर्षीय हर्ष कुमार और सात वर्षीय मौली कुमारी की हालत गंभीर है। तीनों को कुटुंबा रेफरल अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि स्कूली वैन कुटुंबा, लखना, महुआ धाम और मीरपुर से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी बीच अनियंत्रित होकर गहरे नहर में पलट गयी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत नहर में कूदकर बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इस हादसे में पांच से 13 साल के बच्चे घायल हुए।

हादसे के बाद आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि स्कूल बच्चों को लाने-ले जाने के लिए पुराने-जर्जर वाहनों का इस्तेमाल करता है। एक वैन में क्षमता से कई गुना ज्यादा बच्चों को ठूंसकर बैठाया जाता है। पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन स्कूल ने सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया। जिसको लेकर ग्रामीणों अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूल प्रबंधन और फरार चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

लोगों का कहना था कि निजी स्कूलों के वाहनों की नियमित जांच हो और ओवरलोडिंग पर सख्ती बरती जाए। अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। वही स्कूल के शिक्षक ने भी वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे होने की बात कहा है, वही डॉक्टरों की हिसाब से सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह सदर हॉस्पिटल पहुंचे और घायल बच्चे तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर हालात की जानकारी ली। 

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM