यहां-यहां मारी गई थी 5 गोलियां, भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मचा हड़कंप

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक भरत तिवारी को तीन नहीं बल्कि पांच गोलियां मारी गईं थी।

यहां-यहां मारी गई थी 5 गोलियां, भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मचा हड़कंप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 27, 2026, 3:06:00 PM

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक भरत तिवारी को तीन नहीं बल्कि पांच गोलियां मारी गईं थी। पुलिस के दावे से इतर परिवार का दावा सही पाया गया। पहले भरत तिवारी को तीन गोली लगने की बात कही जा रही थी। हालांकि उनकी बहन की ओर से दावा किया गया था कि भरत तिवारी को पांच गोलियां मारी गई है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक भरत तिवारी को जांघ में चार गोलियां लगी, जबकि एक गोली बांयें पैर में लगी है। पहली गोली बाईं जांघ के ऊपरी अगले हिस्से में लगी। दूसरी गोली भी बाएं जांघ के मध्य भाग में भीतर की तरफ लगी पाई गई। तीसरी गोली दाईं जांघ के बीच के अंदरूनी हिस्से में लगी, जबकि चौथी गोली दाहिनी जांघ में बाहरी हिस्से से अंदर की ओर गई थी। इसके अलावा, पांचवीं गोली बाएं पैर के मध्य भाग में पीछे की तरफ से लगी थी।

वहीं भोजपुर एसपी पर परिवार की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। भरत तिवारी की मां-भाई ने एसपी राज पर धमकी देने का आरोप लगाया है। भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी का दावा है कि एसपी ने कहा कि यह सब बंद करो, नहीं तो भाई जैसा अंजाम होगा। वहीं मृतक की मां आशा देवी ने भी एसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घटना के करीब आठ दिन बाद एसपी उनके घर आए थे। उनका कहना है कि एसपी ने कहा कि मामले को यहीं खत्म कर दीजिए, मीडिया में बयानबाजी मत करिए नहीं तो दूसरे बेटे का भी भरत जैसा अंजाम हो सकता है।

बता दें कि भरत तिवारी के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले को लेकर पिछले कई दिनों से सियासत तेज है। विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। परिजन लगातार दोषी पुलिसकर्मियों को फांसी देने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं। सीएम सम्राट चौधरी ने भी कहा कि भोजपुर की घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है और न्याय सुनिश्चित करने के लिए तत्काल न्यायिक आयोग के गठन का फैसला किया गया है। वहीं सरकार की ओर से गठित न्यायिक जांच समिति के अध्यक्ष हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश विनोद सिन्हा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विभाग की ओर से जांच की जिम्मेदारी शाहाबाद रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) को सौंपी गई है। 

बतातें चलें कि भरत तिवारी भोजपुर के बिलौटी गांव के रहने वाले थे। 17 जून 2026 को पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई।  पुलिस का दावा है कि वह हथियारबंद था और फायरिंग के दौरान मारा गया।  जबकि परिवार और गांव वालों का आरोप है कि उसने सरेंडर कर दिया था।  फिर उसे गोली मारी गई। परिवार की शिकायत पर शाहपुर थाने में पुलिस अधिकारियों (SDPO समेत) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। FIR में परिवार के नाम हटाए गए, SDPO को हटाया गया, न्यायिक जांच आयोग (रिटायर्ड जज की अगुवाई में) गठित किया गया। हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश विनोद सिन्हा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM