अफगानिस्तान को करारी शिकस्त देकर भारत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे बड़ी जीत, 93 साल में पहली बार, 3 दिन में काम तमाम

भारतीय टीम ने मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम की इनिंग्स के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट में ये सबसे बड़ी जीत है।

अफगानिस्तान को करारी शिकस्त देकर भारत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे बड़ी जीत, 93 साल में पहली बार, 3 दिन में काम तमाम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 08, 2026, 6:30:00 PM

भारतीय टीम ने मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम  में खेला गया यह मुकाबला महज तीसरे दिन (8 जून) के तीसरे सत्र में ही समाप्त हो गया। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम की इनिंग्स के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट में ये सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी और 272 रनों से जीत दर्ज की थी।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 564 रन पर 8 विकेट पर पारी घोषित की थी। जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी सिर्फ 152 रन पर सिमट गई और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा। पहली पारी के आधार पर भारत को 412 रनों की बड़ी लीड मिली। फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में अफगानिस्तान और खराब खेली और 112 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत के लिए पहला टेस्ट खेल रहे मानव सुथार ने पहली पारी में 22 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट लिए। दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट चटकाए और मानव ने एक विकेट हासिल किया। कुलदीप यादव ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 3 विकेट लिए। भारत ने तीसरे दिन ही अफगानिस्तान को दोनों पारियों में ऑलआउट करके बहुत बड़ी जीत हासिल की। मुकाबले में टॉस भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता था और पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया था। 

कप्तन शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के शानदार शतक की मदद से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 564 रन पर 8 विकेट पर पारी घोषित की थी। शुभमन गिल ने 15 चौके और एक छक्के की सहायता से 177 गेंदों पर 126 बनाए।  शुभमन के टेस्ट करियर की ये 11वीं सेंचुरी रही। वहीं केएल राहुल ने 11 चौके की मदद से 165 बॉल पर 100 रन बनाए। केएल राहुल के टेस्ट करियर का ये 12वां शतक रहा। साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52 रन) भी अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे। अफगानिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम सफी ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच भारतीय टीम ने तीन दिनों में ही अपने नाम कर लिया। भारत ने इस मुकाबले को पारी और 300 रनों से जीता, जो टीम इंडिया के टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है।  इससे पहले भारत की सबसे जीत पारी और 272 रनों की थी। टीम इंडिया ने  साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह जीत हासिल की थी। 

भारत की सबसे बड़ी पारी जीत

अफगानिस्तान के खिलाफ 300 रन और एक पारी, मुल्लांपुर, 2026*

वेस्टइंडीज के खिलाफ 272 रन और एक पारी, राजकोट, 2018

अफगानिस्तान के खिलाफ 262 रन और एक पारी, बेंगलुरु, 2018

बांग्लादेश के खिलाफ 239 रन और एक पारी, मीरपुर, 2007

श्रीलंका के खिलाफ 239 रन और एक पारी, नागपुर, 2017

भारत बनाम अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन

मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा. 

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खरोटी, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी. 

Trending News

JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM