मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।
मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। साथ ही पुलिस ने चोरी की 04 मोटरसाइकिलों सहित कुल 05 मोटरसाइकिल, 04 मोबाइल फोन और 26.4 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार कुण्वाचैनपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम महँगुआ बॉर्डर के रास्ते बरेवा होते हुए ढाका की ओर चोरी की मोटरसाइकिलों से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महँगुआ में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान महँगुआ स्थित सरोज यादव के भुसौली के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान नूर आलम और मो. समिउल्लाह के रूप में हुई है। इनके पास से 02 चोरी की मोटरसाइकिल, एक अन्य मोटरसाइकिल और 26.4 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की गई। मौके से एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए अरविंद सिंह को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा चिरैया थाना क्षेत्र के धरहरवा गांव निवासी रंजन यादव उर्फ नीरज यादव को उसके घर से एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री करते थे। साथ ही बाइक की टंकी और सीट के नीचे गुप्त तहखाना बनाकर नेपाल से शराब लाकर बिहार में तस्करी करते थे, जिससे पुलिस को चकमा दिया जा सके।
इस पूरे मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में कांड दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई है, वहां से 16 लाख 70 हज़ार पाँच सौ रुपये नगद, नोट गिनने वाला मशीन, दारू की बोतल, एक कट्टा, सात गोली, सोना और चाँदी का जेवर, कई जमीं के काग़ज़ात, सादा साइन किया हुआ स्टाम्प सहित एनी सामान बरामद हुआ है। नरेश पर 18 केस दर्ज है, जिसमे हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य मामले दर्ज है, वहीं उज्जवल पर एक हत्या, हत्या का प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट
Trending News