जिला, मंडल से लेकर बूथ स्तर तक चलेगा कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम : दानिश इकबाल

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 अंतर्गत प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

जिला, मंडल से लेकर बूथ स्तर तक चलेगा कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम : दानिश इकबाल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 13, 2026, 7:22:00 PM

पटना: बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 अंतर्गत प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।  

‎इसकी जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश के पदाधिकारी, मंच और मोर्चा के पदाधिकारी, सोशल मीडिया और मीडिया विभाग के पदाधिकारी सहित जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण वर्ग को राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने भी संबोधित किया।  

‎मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि अगले कुछ दिनों में जिला, मंडल और बूथ स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग में बूथ मजबूती, जनता से संवाद और डिजिटल सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी।  

‎उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग के लिए प्रदेश में एक टोली गठित की गई है, जिसमे प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, विधायक संजय गुप्ता,  मृत्युंजय झा और सोशल मीडिया संयोजक विकास मेहता शामिल हैं। 

‎उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को सामाजिक जागरूकता, सेवा और वैचारिक स्पष्टता पर बल दिया गया। प्रशिक्षण केवल राजनीतिक कौशल नहीं बल्कि समाज सेवा और जिम्मेदारी की सीख देता है।

Trending News

नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
Jul 21, 2026, 6:13:00 PM
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
Jul 21, 2026, 5:56:00 PM
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
Jul 21, 2026, 5:53:00 PM