भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 21, 2026, 5:56:00 PM

भागलपुर साइबर अपराध पर रोक लगाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से भागलपुर में साइबर स्मार्ट ट्यूसडे अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

शहर के एक निजी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, सिटी एसपी अतुलेश झा सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्कूली बच्चों को साइबर ठगी के बढ़ते मामलों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक खाता या पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। 

साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि साइबर सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाया जाए।

इसी कड़ी में साइबर स्मार्ट ट्यूसडे अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों और थाना क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि बच्चे और आम लोग साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बच सकें। 

भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट 

Trending News

नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार

Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण

Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी

Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज

Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं

Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा

Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर

Jul 21, 2026, 6:13:00 PM
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
Jul 21, 2026, 5:56:00 PM
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई

Jul 21, 2026, 5:53:00 PM