अब विजय सिन्हा का चलेगा बुलडोजर, करोड़ों के अवैध कारोबार को 24 घंटे में ध्वस्त करने का आदेश जारी

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा इन अपने विभाग के कार्यों के लिए खूब चर्चा में है. हाल के कुछ दिनों विजय सिन्हा ने अपने विभाग में जिस तरह से लापरवाही बरतने वाले अंचलाधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों पर कार्रवाई की

अब विजय सिन्हा का चलेगा बुलडोजर, करोड़ों के अवैध कारोबार को 24 घंटे में ध्वस्त करने का आदेश जारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 11, 2026, 6:58:00 PM

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा इन अपने विभाग के कार्यों के लिए खूब चर्चा में है. हाल के कुछ दिनों विजय सिन्हा ने अपने विभाग में जिस तरह से लापरवाही बरतने वाले अंचलाधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों पर कार्रवाई की, उसकी खूब चर्चा हो रही है. अब इसी क्रम में विजय सिन्हा का एक और आदेश सामने आया है. दरअसल राजधानी पटना में अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग के खेल पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है. उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए 24 घंटे के भीतर सभी अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग हटाने का आदेश दिया है.

विजय सिन्हा के इस आदेश के प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है. सरकार का कहना है कि अवैध होर्डिंग और अनियमित पार्किंग की वजह से राज्य को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. कई स्थानों पर बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापन बोर्ड और सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर अवैध पार्किंग से न सिर्फ यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि नगर प्रशासन की आय पर भी सीधा असर पड़ रहा है. इसी को देखते हुए प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करने और पूरे सिस्टम की व्यापक समीक्षा करने को कहा गया है. बता दें, पटना शहर में नगर विकास एवं आवास विभाग ने कुल 1092 होर्डिंग, चिन्हित की है, जिसमें 243 सरकारी और 849 अवैध हैं. विजय सिन्हा ने इन्हें हटाने का निर्देश दिया है.

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि पटना में होर्डिंग और पार्किंग व्यवस्था की पूरी मॉनिटरिंग की जाएगी. माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी. संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि कार्रवाई की रिपोर्ट तय समय सीमा में सरकार को सौंपी जाए. इस बीच, भूमि सुधार विभाग में भी विजय सिन्हा की सक्रियता और सख्ती का असर देखने को मिल रहा है. सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे, अतिक्रमण और फर्जी लीज के मामलों को लेकर विभाग पहले से ही कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर चुका है.

भूमि सुधार विभाग की सख्ती से सरकारी जमीनों की सुरक्षा मजबूत होने की उम्मीद है, वहीं अवैध कमाई के नेटवर्क पर भी रोक लगेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह अभियान प्रभावी तरीके से लागू हुआ तो शहरी व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ राजस्व संग्रह भी बढ़ेगा. सरकार के इस फैसले के बाद राजधानी में अवैध कब्जों, अनियमित पार्किंग और बिना अनुमति लगे होर्डिंग पर बड़ा असर पड़ सकता है.

Trending News

दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 10:15:00 PM
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
Jul 22, 2026, 10:11:00 PM
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Jul 22, 2026, 9:59:00 PM
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
Jul 22, 2026, 9:39:00 PM
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
Jul 22, 2026, 9:20:00 PM
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
Jul 22, 2026, 7:10:00 PM
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
Jul 22, 2026, 6:45:00 PM
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
Jul 22, 2026, 6:19:00 PM
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Jul 22, 2026, 6:13:00 PM
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
Jul 22, 2026, 6:05:00 PM