नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 22, 2026, 6:13:00 PM

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के नवगढ़ गांव में बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने स्वर्गीय शक्लदेव मांझी के छह अनाथ बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से आत्मीय बातचीत की, बच्चों का हाल जाना और हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मांझी समाज के सैकड़ों लोग और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। 

मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय शक्लदेव मांझी के निधन के बाद उनके आश्रित परिवार को जो सरकारी मुआवजा और सहायता राशि समय पर मिल जानी चाहिए थी, उसमें लगभग दो वर्षों की देरी होना अत्यंत गंभीर मामला है। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि आखिर किन कारणों से पीड़ित परिवार को समय पर योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका और इस  लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।संतोष कुमार सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनाथ बच्चे की पढ़ाई आर्थिक अभाव के कारण नहीं रुकेगी। बच्चों की शिक्षा, पालन-पोषण, आवास, सामाजिक सुरक्षा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिवार से जुड़े सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और मांझी समाज के प्रतिनिधियों ने सड़क, आवास, पेयजल, पेंशन, राशन कार्ड तथा अन्य विकास योजनाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि उनका दौरा केवल औपचारिकता नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि एक महीने बाद वह स्वयं नवगढ़ गांव का दोबारा दौरा करेंगे और समीक्षा करेंगे कि अधिकारियों ने उनके निर्देशों पर कितना अमल किया तथा पीड़ित परिवार और गांव के लोगों को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ मिला या नहीं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाज के गणमान्य लोग तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जहानाबाद से बरुण की रिपोर्ट

Trending News

दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 10:15:00 PM
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
Jul 22, 2026, 10:11:00 PM
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Jul 22, 2026, 9:59:00 PM
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
Jul 22, 2026, 9:39:00 PM
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
Jul 22, 2026, 9:20:00 PM
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
Jul 22, 2026, 7:10:00 PM
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
Jul 22, 2026, 6:45:00 PM
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
Jul 22, 2026, 6:19:00 PM
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Jul 22, 2026, 6:13:00 PM
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
Jul 22, 2026, 6:05:00 PM