हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
झारखंड के हजारीबाग जिले में जिले के एसपी के नेतृत्व में दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने और किसी भी गैर कानूनी गतिविधि जैसे नशीले पदार्थ हो या प्रतिबंधित वस्तुओं का प्रवेश को रोकने संगठित अपराध में अंकुश लगाने के उद्देश्य से औचक छापेमारी की गई।
जेल को अपराध का अड्डा बनाने से रोकना एवं एक सुरक्षित वातावरण कायम रखने एवं वहां मौजूद सुधरने की चाह रखने वाले कैदी सुरक्षित रह सके, इस संबंध में कारागार में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी के साथ आवश्यक विचार विमर्श किया गया।
औचक निरीक्षण के दौरान यह ध्यान रखा गया कि तलाशी की प्रक्रिया पूरी तरीके से पारदर्शी और मानव अधिकारों के अनुकूल हो। कैदियों के साथ गरिमा पूर्ण व्यवहार उनके मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और उन्हें बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने संबंधित बातों पर भी कारागार में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट
Trending News