विधानसभा में उठा विदेशी नागरिक का मामला, मिथिलेश तिवारी बोले- गोपालगंज में आखिर क्या करने आए थे 168 पाकिस्तानी?

बिहार विधानसभा में मंगलवार को गोपालगंज से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला उठा, जिसने सदन से लेकर सियासी गलियारों तक हलचल मचा दी.

विधानसभा में उठा विदेशी नागरिक का मामला, मिथिलेश तिवारी बोले- गोपालगंज में आखिर क्या करने आए थे 168 पाकिस्तानी?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 09, 2026, 5:32:00 PM

बिहार विधानसभा में मंगलवार को गोपालगंज से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला उठा, जिसने सदन से लेकर सियासी गलियारों तक हलचल मचा दी. गोपालगंज के बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने विधानसभा में सवाल उठाते हुए बताया कि वर्ष 1990 से 2015 के बीच गोपालगंज जिले में धार्मिक यात्रा के नाम पर कुल 173 विदेशी नागरिक आए थे, जिनमें अकेले पाकिस्तान के 168 नागरिक शामिल थे. इसके अलावा उज्बेकिस्तान और रूस से भी कुछ विदेशी नागरिकों के आने की जानकारी सामने आई है. गोपालगंज टूरिस्ट प्लेस भी नहीं है. ऐसे में गंभीर सवाल है कि इतनी तादाद में विदेशी नागरिक क्यों आए? साथ ही आने वाले सभी लोग वापस गए कि नहीं, इसकी भी जानकारी नहीं मिल रही है.

बीजेपी विधायक ने कहा कि पाकिस्तान के रावलपिंडी से कुल 167 नागरिक आए थे. उनको लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं है, जबकि आए दिन सुनने को मिलता है कि जिले में बाहर से आकर लोग बस रहे हैं. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि क्या वह नाम बदलकर किसी दूसरी जगहों पर रह रहे हैं. अगर ऐसा है तो फिर गंभीर साजिश की आशंका है.

लोग धार्मिक यात्रा पर आते हैं और आकर के भारत की नागरिकता ले लेते हैं. माननीय मंत्री जी ने जो जवाब दिया है, उसमें उन्होंने स्वीकार किया है कि 1990 से 2015 के बीच 173 विदेशी नागरिक गोपालगंज आए थे, जबकि हमारे यहां थावे मंदिर के अलावे कोई धार्मिक स्थान है नहीं. मंत्रीजी से इनके बारे में जाने को लेकर कोई डॉक्यूमेंट है, इसी के बारे में जानकारी चाहिए

बीजेपी विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पूरे मामले की हम जांच करवाएंगे. मिथिलेश तिवारी ने कहा कि हमने गृह मंत्री को कुछ सुझाव भी दिए हैं, जिस पर भी जांच करने की जरूरत है.

Trending News

दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 10:15:00 PM
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
Jul 22, 2026, 10:11:00 PM
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Jul 22, 2026, 9:59:00 PM
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
Jul 22, 2026, 9:39:00 PM
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
Jul 22, 2026, 9:20:00 PM
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
Jul 22, 2026, 7:10:00 PM
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
Jul 22, 2026, 6:45:00 PM
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
Jul 22, 2026, 6:19:00 PM
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Jul 22, 2026, 6:13:00 PM
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
Jul 22, 2026, 6:05:00 PM