विधानसभा में जीविका दीदियों का मुद्दा गरमाया, ड्रेस कोड पर आश्वासन, आईडी कार्ड पर उठे सवाल

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को एक अहम मुद्दा जोरदार तरीके से उठा—जीविका दीदियों के लिए ड्रेस कोड और आधिकारिक पहचान पत्र की व्यवस्था

विधानसभा में जीविका दीदियों का मुद्दा गरमाया, ड्रेस कोड पर आश्वासन, आईडी कार्ड पर उठे सवाल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 11, 2026, 12:41:00 PM

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को एक अहम मुद्दा जोरदार तरीके से उठा—जीविका दीदियों के लिए ड्रेस कोड और आधिकारिक पहचान पत्र की व्यवस्था। सासाराम से विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने सदन में मांग रखी कि राज्यभर में काम कर रहीं जीविका दीदियों को एक निर्धारित ड्रेस कोड और अधिकृत आईडी कार्ड दिया जाए, ताकि उनकी स्पष्ट और औपचारिक पहचान सुनिश्चित हो सके।

स्नेहलता कुशवाहा ने कहा कि जीविका दीदियां गांव-गांव में महिलाओं को जागरूक करने, स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। बावजूद इसके, उन्हें कई जगहों पर अपनी पहचान साबित करने में परेशानी होती है। सरकारी दफ्तरों, पंचायत भवनों और अन्य संस्थानों में उनसे पहचान पत्र मांगा जाता है, लेकिन बड़ी संख्या में दीदियों को अब तक आधिकारिक आई कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके कारण उन्हें प्रवेश, समन्वय और कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

मंत्री श्रवण कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि ड्रेस कोड लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसे जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जीविका दीदियों की सुरक्षा को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि वे समाज में जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। हालांकि, विधायक स्नेहलता ने स्पष्ट किया कि उनका सवाल सुरक्षा से नहीं, बल्कि पहचान पत्र जारी करने से जुड़ा है। मंत्री के जवाब के बाद सदन में हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली।

इस दौरान एक तकनीकी समस्या भी चर्चा में रही। जब स्नेहलता कुशवाहा अपना सवाल पूछने के लिए खड़ी हुईं तो उनका माइक काम नहीं कर रहा था। कई बार प्रयास के बाद भी माइक की लाइट नहीं जली, जिसके बाद उन्हें आगे आकर अपना सवाल रखना पड़ा। विपक्ष ने इस पर सरकार को घेरते हुए इसे गंभीरता से लेने की मांग की।

अब सबकी नजर सरकार की अगली कार्रवाई पर है। यदि ड्रेस कोड और आईडी कार्ड की व्यवस्था लागू होती है, तो राज्यभर की लाखों जीविका दीदियों को औपचारिक पहचान मिलेगी, जिससे उनकी विश्वसनीयता, सम्मान और कार्यक्षमता तीनों मजबूत होंगे।

Trending News

दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 10:15:00 PM
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
Jul 22, 2026, 10:11:00 PM
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Jul 22, 2026, 9:59:00 PM
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
Jul 22, 2026, 9:39:00 PM
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
Jul 22, 2026, 9:20:00 PM
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
Jul 22, 2026, 7:10:00 PM
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
Jul 22, 2026, 6:45:00 PM
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
Jul 22, 2026, 6:19:00 PM
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Jul 22, 2026, 6:13:00 PM
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
Jul 22, 2026, 6:05:00 PM