विधान पार्षद सच्चिदानंद राय ने उठाया Dedicated Ethanol Plants का मुद्दा, सरकार ने दिया सकारात्मक जवाब

आज बिहार विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान डेडीकेटेड एथेनॉल प्लांट यानी DEP का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विधान पार्षद सच्चिदानंद राय ने राज्य में बंद हो रहे एथेनॉल प्लांटों को लेकर सरकार से जवाब मांगा

विधान पार्षद सच्चिदानंद राय ने उठाया Dedicated Ethanol Plants का मुद्दा, सरकार ने दिया सकारात्मक जवाब
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 19, 2026, 8:39:00 PM

आज बिहार विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान डेडीकेटेड एथेनॉल प्लांट यानी DEP का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विधान पार्षद सच्चिदानंद राय ने राज्य में बंद हो रहे एथेनॉल प्लांटों को लेकर सरकार से जवाब मांगा और कहा कि यह सिर्फ उद्योग का मामला नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य से जुड़ा सवाल है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एथेनॉल प्लांटों के बंद होने से औद्योगिक विकास पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। इससे हजारों लोगों के रोजगार पर खतरा मंडरा रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस दिशा में ठोस और त्वरित कदम उठाए जाएं।

इस मुद्दे पर दिनेश प्रसाद सिंह और सुनील सिंह ने भी समर्थन जताया और कहा कि एथेनॉल उद्योग को बचाना राज्यहित में जरूरी है।

जवाब में उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि पहले बिहार को 46 करोड़ लीटर एथेनॉल का कोटा मिला था, जो घटकर लगभग 35 करोड़ लीटर रह गया है। उन्होंने कहा कि 14 डेडीकेटेड एथेनॉल प्लांट में से 11 के साथ भारत सरकार का समझौता हुआ था, जबकि बाद में खुले कुछ प्लांटों के साथ औपचारिक अनुबंध नहीं हुआ।

मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार केंद्र से बातचीत कर रही है और मूल समझौता वाले प्लांटों की मांग बढ़ाने के लिए प्रयास जारी हैं।

मंत्री के जवाब पर संतोष जताते हुए सच्चिदानंद राय ने इसे सकारात्मक पहल बताया। उन्होंने कहा कि एथेनॉल उद्योग बिहार में रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम बन सकता है और राज्य व केंद्र के समन्वय से इस क्षेत्र को फिर से नई गति मिलेगी।

Trending News

मोतिहारी में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 500 से अधिक कारतूस बरामद, चार गिरफ्तार
मोतिहारी में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 500 से अधिक कारतूस बरामद, चार गिरफ्तार
Jul 19, 2026, 2:43:00 PM
किराना दुकानदार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET में लहराया परचम
किराना दुकानदार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET में लहराया परचम
Jul 19, 2026, 2:35:00 PM
नालंदा: मृतक देवेंद्र पासवान के परिजनों से मिलीं चिराग की नेत्री सोनम पासवान, निष्पक्ष जांच की मांग
नालंदा: मृतक देवेंद्र पासवान के परिजनों से मिलीं चिराग की नेत्री सोनम पासवान, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 19, 2026, 2:24:00 PM
पटना में ताबड़तोड़ गोलीबारी, खूब चले लाठी-डंडे, दो को लगी गोली, कई घायल
पटना में ताबड़तोड़ गोलीबारी, खूब चले लाठी-डंडे, दो को लगी गोली, कई घायल
Jul 19, 2026, 2:18:00 PM
कर्माटांड़ में धूमधाम से मनाई गई बिपदतरिणी पूजा, तेलकियारी गांव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कर्माटांड़ में धूमधाम से मनाई गई बिपदतरिणी पूजा, तेलकियारी गांव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Jul 19, 2026, 2:08:00 PM
जामताड़ा में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई मां विपदतारिणी पूजा, महिलाओं ने ये मांगा
जामताड़ा में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई मां विपदतारिणी पूजा, महिलाओं ने ये मांगा
Jul 19, 2026, 2:03:00 PM
बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से, विधायकों के लिए नई व्यवस्था, दिखेगा बड़ा बदलाव, तेजस्वी सदन में नहीं दिखेंगे
बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से, विधायकों के लिए नई व्यवस्था, दिखेगा बड़ा बदलाव, तेजस्वी सदन में नहीं दिखेंगे
Jul 19, 2026, 1:54:00 PM
बोकारो: जेपीएससी पर भाजपा का आंदोलन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीट पर भी उठे सवाल
बोकारो: जेपीएससी पर भाजपा का आंदोलन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीट पर भी उठे सवाल
Jul 19, 2026, 11:05:00 AM
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, जामताड़ा के 16 परीक्षा केंद्रों पर 4380 परीक्षार्थी होंगे शामिल
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, जामताड़ा के 16 परीक्षा केंद्रों पर 4380 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Jul 19, 2026, 10:57:00 AM
हिंसक घटना के बाद पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कहा-अस्पताल मंदिर है, इसे राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे
हिंसक घटना के बाद पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कहा-अस्पताल मंदिर है, इसे राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे
Jul 19, 2026, 10:38:00 AM