मोतिहारी में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 500 से अधिक कारतूस बरामद, चार गिरफ्तार

मोतिहारी में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 500 से अधिक कारतूस बरामद, चार गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 19, 2026, 2:43:00 PM

मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चल रहे अवैध हथियार निर्माण और आपूर्ति नेटवर्क का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 500 से अधिक निर्मित और अर्धनिर्मित कारतूस बरामद किए हैं, साथ ही चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चकिया थाना क्षेत्र के ओझा टोला में अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ चकिया और पकड़ीदयाल के नेतृत्व में मेहसी, चकिया, मधुबन, गड़हिया और फेनहारा थाना क्षेत्र की पुलिस तथा डीआईयू टीम के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। 

छापेमारी के दौरान चकिया के ओझा टोला समेत मेहसी, मधुबन, गड़हिया और फेनहारा थाना क्षेत्र के मड़पा में कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की। बरामद सामानों में कारतूस बनाने की मशीन, मेटल शीट, गन पाउडर, केमिकल जैसे नाइट्रिक एसिड, रेड फॉस्फोरस, एसीटोन और चारकोल समेत अन्य उपकरण शामिल हैं। 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ये लोग अवैध रूप से कारतूस बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। कारतूस खरीदने और सप्लाई करने वाले कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क का दायरा और भी बड़ा हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है। 

एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस सफल कार्रवाई के लिए पूरी टीम की सराहना करते हुए उन्हें 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। मामले में विस्तृत जानकारी एसडीपीओ चकिया द्वारा प्रेस वार्ता में दी जाएगी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और इस अवैध नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
Jul 19, 2026, 10:18:00 PM
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
Jul 19, 2026, 10:03:00 PM
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
Jul 19, 2026, 9:51:00 PM
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
Jul 19, 2026, 9:39:00 PM
 पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
Jul 19, 2026, 6:55:00 PM
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
Jul 19, 2026, 6:49:00 PM
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
Jul 19, 2026, 6:43:00 PM
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
Jul 19, 2026, 6:35:00 PM
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
Jul 19, 2026, 6:22:00 PM
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
Jul 19, 2026, 5:54:00 PM