हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा

हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 19, 2026, 10:18:00 PM

झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कमेटी के द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 19 जुलाई 2026 दिन रविवार को स्थानीय विधानसभा सभागार,रांची में आयोजित किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने किया तथा मंच संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव संतन शर्मा ने किया। 

इस कार्यक्रम में झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य 24 जिला के जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला कोषाध्यक्ष सहित विश्वकर्मा समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए ।

 प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि 

▪️राज्य स्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला 20 सितम्बर से 24 सितम्बर 2026 ( पाँच दिवसीय ) को राँची के हरमू मैदान में आयोजित किया जायेगा 

▪️झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज द्वारा एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य 

▪️सभी जिला मुख्यालय में जिला सम्मलेन का आयोजन का निर्णय 

    झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा राज्य स्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला 20 सितम्बर से 24 सितम्बर 2026 ( पाँच दिवसीय ) को राँची के हरमू मैदान में आयोजित किया जायेगा। जिसमें विश्वकर्मा समाज के पेशे एवं रोजगार से जुड़े सभी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाईं जाएगी तथा इससे विश्वकर्मा समाज के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। 

झारखण्ड के सभी ज़िलों में सदस्यता अभियान चलाकर एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया  प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के लोगों को राजनीति में आगे आने की जरुरत है, राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव में विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों को चुनाव जिताकर लाना होगा।

 प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि बहुत जल्द विश्वकर्मा समाज के द्वारा सभी जिला मुख्यालय में जिला सम्मलेन का आयोजन भी किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंकर विश्वकर्मा, संजय शर्मा, दिनेश राणा, हीरामण मिस्त्री, संतोष राणा, दिलीप शर्मा, गुप्तेश्वर शर्मा, राजेश शर्मा, यदु राणा, सुजीत कुमार शर्मा, रामअकबाल शर्मा, बृजलाल राणा, दीपक कुमार शर्मा, सुभाष राणा, सिकंदर शर्मा, उमेश कुमार शर्मा, दुर्गा राणा, देवकी राणा, प्रियंका शर्मा, लखन लाल शर्मा, उमेश राणा, महादेव विश्वकर्मा, बाबूलाल शर्मा, प्रो कैलाश राणा, सुखदेव राणा, रविन्द्र शर्मा, रामसागर प्रसाद, विनोद राणा, मनोज विश्वकर्मा, गणेश राणा, प्रो जगदीश शर्मा, सुभाष शर्मा, अरुण शर्मा, कृष्णा शर्मा, अरविन्द कुमार शर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, सन्दीप कुमार, गौतम कुमार, विनय कुमार राणा, संजीत शर्मा, शंकर कुमार शर्मा, संदीप कुमार विश्वकर्मा, विशाल शर्मा, रामसकल शर्मा, रामानन्द शर्मा, वकील राणा, रामजतन शर्मा, राजू शर्मा, मुकेश राणा, सहित सैकड़ो की संख्या में पुरे झारखण्ड से विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधि भाग लिए ! धन्यवाद ज्ञापन राँची जिला कमेटी के जिला कोषाध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा ने किया !

हजारीबाग से सुनील ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

बांकीपुर में घर-घर पहुंच रहे हैं भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, जनता से मांगा आशीर्वाद और समर्थन
बांकीपुर में घर-घर पहुंच रहे हैं भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, जनता से मांगा आशीर्वाद और समर्थन
Jul 20, 2026, 5:56:00 PM
धनबाद : डी-वाटरिंग मशीनों से मिलेगी राहत! जलजमाव पर नगर निगम ने कसी कमर
धनबाद : डी-वाटरिंग मशीनों से मिलेगी राहत! जलजमाव पर नगर निगम ने कसी कमर
Jul 20, 2026, 5:54:00 PM
रामानंद के हाथ में बांकीपुर में लालटेन, रिजल्ट चौंका देगा?
रामानंद के हाथ में बांकीपुर में लालटेन, रिजल्ट चौंका देगा?
Jul 20, 2026, 5:36:00 PM
एक्सट्रीम बार ह*त्याकांड: मुख्य आरोपी विक्की समेत 10 आरोपी दोषी करार
एक्सट्रीम बार ह*त्याकांड: मुख्य आरोपी विक्की समेत 10 आरोपी दोषी करार
Jul 20, 2026, 5:35:00 PM
यूपी में आरक्षण को लेकर सड़क पर उतरेगी वीआईपी: मुकेश सहनी
यूपी में आरक्षण को लेकर सड़क पर उतरेगी वीआईपी: मुकेश सहनी
Jul 20, 2026, 5:31:00 PM
कल होगी हेमंत कैबिनेट की हाई-लेवल बैठक, 24 से ज्यादा प्रस्तावों पर मंथन संभव
कल होगी हेमंत कैबिनेट की हाई-लेवल बैठक, 24 से ज्यादा प्रस्तावों पर मंथन संभव
Jul 20, 2026, 5:26:00 PM
जय जगन्नाथ से गूंजा वातावरण, भक्ति, उल्लास के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा
जय जगन्नाथ से गूंजा वातावरण, भक्ति, उल्लास के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा
Jul 20, 2026, 5:23:00 PM
'तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष के लायक नहीं' लालू यादव के बेटे होने के कारण...MLC नवल किशोर यादव खूब गरजे
'तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष के लायक नहीं' लालू यादव के बेटे होने के कारण...MLC नवल किशोर यादव खूब गरजे
Jul 20, 2026, 5:23:00 PM
खूंटी : हाईटेंशन तार की चपेट में आये रथ खींच रहे बच्चे, दो की मौ*त
खूंटी : हाईटेंशन तार की चपेट में आये रथ खींच रहे बच्चे, दो की मौ*त
Jul 20, 2026, 5:18:00 PM
मोतिहारी: नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नेपाल का तस्कर गांजा के साथ गिरफ्तार
मोतिहारी: नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नेपाल का तस्कर गांजा के साथ गिरफ्तार
Jul 20, 2026, 5:10:00 PM