विधानसभा के बाहर हंगामा, एनकाउंटर पर सरकार घिरी, RJD बोली- एक जाति को टारगेट कर रहे

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है और सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सियासी तापमान बढ़ गया। कार्यवाही से पहले ही सदन के बाहर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया।

विधानसभा के बाहर हंगामा, एनकाउंटर पर सरकार घिरी,  RJD बोली- एक जाति को टारगेट कर रहे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 11, 2026, 11:11:00 AM

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है और सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सियासी तापमान बढ़ गया। कार्यवाही से पहले ही सदन के बाहर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया। राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने हालिया एनकाउंटर को लेकर बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अपराध किसी एक जाति से जुड़ा मुद्दा नहीं है। अपराधी हर जाति और समुदाय में होते हैं, लेकिन सरकार एक खास जाति और समुदाय को निशाना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग अपने करीबी अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं और हत्या व लूट जैसी घटनाएं करवा रहे हैं।

इसी बीच पटना में आज सुबह STF और कुख्यात अपराधी सूर्या डॉन के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सूर्या डॉन के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नई सरकार बनने के बाद यह दसवां एनकाउंटर बताया जा रहा है, जिस पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।

बढ़ते अपराध और एनकाउंटर की घटनाओं को लेकर राजद विधायकों ने विधानसभा के पोर्टिको में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नारे लगाए— “भ्रष्टाचारियों की सरकार नहीं चलेगी” और “अपराधियों की सरकार नहीं चलेगी।” विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में पहुंचे और कार्यवाही आगे बढ़ी।

आज विधानसभा में पांच विभागों का बजट पेश किया जाना है। इनमें से एक विभाग के बजट पर दोपहर बाद चर्चा होगी। हालांकि, मौजूदा सियासी माहौल को देखते हुए विधानसभा और विधान परिषद दोनों में हंगामे के आसार बने हुए हैं। ऐसे में देखना होगा कि बजट चर्चा सुचारु रूप से चल पाती है या फिर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच सदन की कार्यवाही बाधित होती है।

Trending News

दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 10:15:00 PM
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
Jul 22, 2026, 10:11:00 PM
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Jul 22, 2026, 9:59:00 PM
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
Jul 22, 2026, 9:39:00 PM
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
Jul 22, 2026, 9:20:00 PM
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
Jul 22, 2026, 7:10:00 PM
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
Jul 22, 2026, 6:45:00 PM
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
Jul 22, 2026, 6:19:00 PM
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Jul 22, 2026, 6:13:00 PM
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
Jul 22, 2026, 6:05:00 PM