PDS गड़बड़ी पर सदन में हंगामा, अशोक चौधरी और RJD MLC सुनील कुमार के बीच तीखी नोकझोंक
बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। सातवें दिन के कार्यवाही के दौरान भी पक्ष विपक्ष के नेता आपस में भिड़ गए।
बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। सातवें दिन के कार्यवाही के दौरान भी पक्ष विपक्ष के नेता आपस में भिड़ गए। विधानसभा के साथ साथ विधानपरिषद का माहौल भी गर्म रहा। इसी बीच विधान परिषद में राजद एमएलसी और मंत्री अशोक चौधरी के बार फिर आमने सामने हो गए। दोनों परिषद में भिड़ गए। मंत्री अशोक चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हम ऐसे लोगों को नोटिस नहीं लेते हैं।
परिषद में राजद एमएलसी सुनील कुमार पीडीएस में गड़बड़ी को लेकर सवाल कर रहे थे। सवाल कर रहे थे तभी मंत्री अशोक चौधरी खड़े होकर उन्हें टोकते नजर आएं। अशोक चौधरी ने कहा कि, आपने अपने शासन काल में एक मुठ्ठी भी अनाज नहीं बांटा और हमसे आनाज का हिसाब ले रहे हैं।
राजद एमएलसी सदन में खड़े होकर पीडीएस में होने वाली गड़बड़ी को लेकर कहा कि पूरे सिस्टम में ही लापरवाही बरती जा रही है, मंत्री कह रहे हैं कि देख लेंगे तो बताएं कि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ी ना हो इसके लिए सरकार क्या तैयारी कर रही है...जिसके बाद मंत्री अशोक चौधरी खड़े होकर जवाब देने लगे हालांकि सभापति ने जवाब को नहीं सुना वो रोकते रहे इसी बीच अशोक चौधरी ने कहा कि अपने समय में एक मुठ्ठी अनाज नहीं दिए हैं और आज हमको ज्ञान बांट रहे हैं।
बता दें कि, बीते दिन यानी मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही के दौरान मंत्री अशोक चौधरी और राजद एमएलसी सुनील कुमार में झड़प देखने को मिला था। दोनों सदस्यों ने एक दूसरे पर एक दूसरे साथ गाली-गलौज करने का आरोप भी लगाया था। विपक्ष के भारी बवाल के बाद सभापति ने पूरे विपक्ष को एक दिनों के लिए सदन से बाहर कर दिया था।
Trending News