बेटे के मंत्री पद पर खतरे के बीच उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा ऐलान, RLM की नई टीम का गठन, आलोक सिंह को कमान

बिहार एमएलसी चुनाव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) चीफ उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को एनडीए (NDA) ने अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है। इस बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने अपनी नई सांगठनिक टीम की घोषणा कर दी है।

बेटे के मंत्री पद पर खतरे के बीच उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा ऐलान, RLM की नई टीम का गठन, आलोक सिंह को कमान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 07, 2026, 3:21:00 PM

बिहार एमएलसी चुनाव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) चीफ उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को एनडीए (NDA) ने अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है। टिकट न मिलने के बाद अब चर्चा तेज है कि दीपक प्रकाश को जल्द ही अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा या उन्हें पद से हटना पड़ेगा। इस बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने अपनी नई सांगठनिक टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें विधायक आलोक सिंह को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। 

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो नेताओं ने नामांकन दाखिल किया था, जिसके बाद सर्वसम्मति से अंतिम फैसले के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को अधिकृत किया गया। उपेंद्र कुशवाहा ने विधायक आलोक सिंह को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। इसके साथ ही पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने के लिए प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तथा हिमांशु पटेल को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी और भाजपा की विचारधाराएं पूरी तरह एक जैसी नहीं हैं, लेकिन व्यापक राजनीतिक और सामाजिक उद्देश्यों को लेकर गठबंधन की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विचारधारा वाले दलों को साथ लाने का माध्यम ही गठबंधन है और राष्ट्रीय लोक मोर्चा NDA में पूरी मजबूती के साथ बना रहेगा। 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा संगठन विस्तार और आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने के लक्ष्य के साथ पूरे बिहार में संगठनात्मक चुनाव सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि नई प्रदेश टीम के गठन से पार्टी को आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने में मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार और तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अलग-अलग विचारधाराओं के बावजूद लोगों को एक मंच पर लाने के लिए गठबंधन की जरूरत होती है और आरएलएम वर्तमान गठबंधन में पूरी मजबूती के साथ शामिल है।  

बता दें कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश वर्तमान में सरकार में मंत्री हैं, लेकिन इस बार एमएलसी चुनाव में एनडीए (NDA) गठबंधन ने उन्हें अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है। टिकट न मिलने के बाद अब चर्चा तेज है कि दीपक प्रकाश को जल्द ही अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा या उन्हें पद से हटना पड़ेगा। इन तमाम विपरीत चर्चाओं और झटकों के बावजूद उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा की नई सांगठनिक टीम की घोषणा कर दी है।


Trending News

पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
पुलिस पर लगा वसूली का आरोप, मृतक के परिजनों ने कहा, 50 हजार की हुई मांग
Jul 16, 2026, 7:32:00 AM
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
बडी खबर: चर्चित बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 16, 2026, 7:22:00 AM
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
कार्यालय में सोते दिखे आपूर्ति पदाधिकारी, वीडियो हुआ वायरल शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
Jul 16, 2026, 7:01:00 AM
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM