फुलवारी शरीफ में 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया दरिंदगी के बाद हत्या का आरोप

पटना के फुलवारी शरीफ में 16 साल की एक कोचिंग छात्रा की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। परिवार ने इसे हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है

फुलवारी शरीफ में 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया दरिंदगी के बाद हत्या का आरोप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 13, 2026, 4:57:00 PM

पटना के फुलवारी शरीफ में 16 साल की एक कोचिंग छात्रा की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। परिवार ने इसे हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है। परिजनों का आरोप है कि छात्रा के साथ दरिंदगी की गई और विरोध करने पर उसे कोचिंग सेंटर की छत से नीचे फेंक दिया गया।

परिवार के मुताबिक छात्रा फंडामेंटल कोचिंग में पढ़ने गई थी। वहीं कुछ लोगों ने उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर उसे ऊपर से नीचे फेंक दिया गया। परिजनों का दावा है कि शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान थे। जख्म साफ दिखाई दे रहे थे। इन्हीं निशानों को आधार बनाकर परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया। यह प्रक्रिया पटना एम्स में कई घंटों तक चली। रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है। तीन से चार दिन में रिपोर्ट आने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार सुबह छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। एम्स गोलंबर के पास सड़क जाम कर दिया गया। कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी हुई। कुछ स्थानों पर आगजनी की भी सूचना है। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

पूर्व विधायक गोपाल रविदास पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और न्यायिक जांच आयोग गठित करने की बात कही। वहीं पटना के सीनियर एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पूरा शहर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार कर रहा है।

Trending News

दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 10:15:00 PM
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
Jul 22, 2026, 10:11:00 PM
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Jul 22, 2026, 9:59:00 PM
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
Jul 22, 2026, 9:39:00 PM
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
Jul 22, 2026, 9:20:00 PM
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
Jul 22, 2026, 7:10:00 PM
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
Jul 22, 2026, 6:45:00 PM
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
Jul 22, 2026, 6:19:00 PM
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Jul 22, 2026, 6:13:00 PM
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
Jul 22, 2026, 6:05:00 PM