विपक्ष के नेता को बजट सत्र से गायब रहना लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए ठीक नहीं: संजय सरावगी ‎

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के बिहार बजट सत्र में शामिल न होने को लेकर कहा कि विपक्ष के नेता लगातार सदन से अनुपस्थित रहे हैं

विपक्ष के नेता को बजट सत्र से गायब रहना लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए ठीक नहीं: संजय सरावगी ‎
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 12, 2026, 6:42:00 PM

पटना: बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के बिहार बजट सत्र में शामिल न होने को लेकर कहा कि विपक्ष के नेता लगातार सदन से अनुपस्थित रहे हैं, यहां तक कि बजट सत्र जैसे महत्वपूर्ण सत्र में भी नजर नहीं आए।  

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि विपक्ष के नेता लगातार गैरहाजिर रहे हैं। ऐसा लगता है कि उनकी रुचि खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीखें चुनाव परिणाम आने से पहले ही तय हो गई थीं। सरकार बनने के बाद पहले सत्र में भी विपक्ष के नेता अनुपस्थित रहे।  

‎उन्होंने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए ठीक नहीं बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद विपक्ष के नेता को जबरदस्त 'शॉक' लगा है। इनका सूपड़ा साफ हो गया। एक सीट से बच गए। एक सीट कम आती, तो विपक्ष के नेता भी नहीं बनते।  

‎उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि विपक्ष के नेता को सदन में रहकर सरकार को राज्य के हित में कुछ सुझाव देना चाहिए था। लेकिन इन लोगों को कोई मतलब नहीं है। बिहार की जनता भी सब देख रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर केवल अभद्र बातें करना इन्हीं लोगों का काम रह गया है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार प्रगति कर रहा है। आर्थिक विकास में बिहार ने लंबी छलांग लगाई है।  

‎उन्होंने कहा, "विकास के पैमाने पर जो आंकड़ा आना चाहिए, उन सभी आंकड़ों में बिहार देश के परिप्रेक्ष्य में आगे बढ़ता हुआ दिखाई पड़ रहा है। विपक्ष को इससे कोई मतलब नहीं है। केवल इनका काम विधानसभा में हल्ला करना और डिस्टर्ब करना है। इसे बिहार कभी स्वीकार नहीं करेगा।"

Trending News

दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 10:15:00 PM
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
Jul 22, 2026, 10:11:00 PM
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Jul 22, 2026, 9:59:00 PM
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
Jul 22, 2026, 9:39:00 PM
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
Jul 22, 2026, 9:20:00 PM
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
Jul 22, 2026, 7:10:00 PM
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
Jul 22, 2026, 6:45:00 PM
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
Jul 22, 2026, 6:19:00 PM
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Jul 22, 2026, 6:13:00 PM
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
Jul 22, 2026, 6:05:00 PM