बिहार विधानसभा में उठा SDRF तैनाती का मुद्दा, अनुमंडल स्तर पर होगी बहाली!

पटना स्थित बिहार विधान सभा में आज प्रश्नकाल के दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़ा एक अहम मुद्दा उठा। बेगूसराय से विधायक कुंदन कुमार ने राज्य सरकार से सवाल किया कि क्या बिहार के सभी अनुमंडल में राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की स्थायी तैनाती की जाएगी?

बिहार विधानसभा में उठा SDRF तैनाती का मुद्दा, अनुमंडल स्तर पर होगी बहाली!
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 27, 2026, 11:50:00 AM

पटना स्थित बिहार विधान सभा में आज प्रश्नकाल के दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़ा एक अहम मुद्दा उठा। बेगूसराय से विधायक कुंदन कुमार ने राज्य सरकार से सवाल किया कि क्या बिहार के सभी अनुमंडल में राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की स्थायी तैनाती की जाएगी? साथ ही उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्या गोताखोरों की संख्या में बढ़ोतरी की कोई योजना है, ताकि बाढ़ और जल दुर्घटनाओं के समय राहत एवं बचाव कार्य तेज और प्रभावी हो सके।

मंत्री विजय चौधरी ने विधानसभा में बताया कि SDRF की कल्पना और गठन इसी सरकार की सोच है। इसका विस्तार कार्यक्रम चल रहा है। इसका मुख्यालय बिहटा में बनाया गया है। अब कैडर्स को राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दी जा रही है। अनुमंडल स्तर तक इसका विस्तार किया जाएगा।

बेगूसराय के विधायक कुनादन कुमार ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने बताया कि 2024-25 में 2547 लोगों की डूबने से मौत हुई है। इसके लिए उन्होंने पूछा कि क्या जिला मुख्यालय की जगह अनुमंडल स्तर पर SDRF टीम की तैनाती की जाए। साथ ही उन्हें अपग्रेड किया जाए।

इसके बाद सीतामढ़ी, छातापुर समेत कई विधायकों ने इस पर राय रखी। उन्होंने सरकार से बताया कि SDRF की कमी और उनके पास पर्याप्त संसाधनों की कमी के कारण लोगों की मौत हो रही है।

सरकार के तरफ से विजय चौधरी ने जवाब से फिलहाल यह स्पष्ट है कि SDRF की तैनाती फिलहाल जिला स्तर तक ही सीमित रहेगी और अनुमंडल स्तर पर बहाली को लेकर अभी कोई औपचारिक योजना नहीं है। हालांकि जरूरत के अनुसार रिजर्व टीमों को तैनात करने की व्यवस्था जारी रहेगी। इसके बाद धीरे -धीरे अनुमंडल में तैनाती की योजना तैयार की जाएगी

Trending News

सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM
नशे की खेप बचाने के चक्कर में सड़क पर बिछीं लाशें, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
नशे की खेप बचाने के चक्कर में सड़क पर बिछीं लाशें, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:11:00 PM