मुख्यमंत्री ने अपनी माताश्री स्व० परमेश्वरी देवी जी की पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपनी माताश्री स्व० परमेश्वरी देवी जी की पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 01, 2026, 2:22:00 PM

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी माताश्री स्व० परमेश्वरी देवी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर स्व० परमेश्वरी देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज स्व० रामलखन सिंह जी एवं अपनी धर्मपत्नी स्व० मंजू सिन्हा जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र निशान्त कुमार एवं निकट परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक डॉ० जितेन्द्र कुमार, विधायक रूहेल रंजन, विधायक शुभानंद मुकेश, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ० उदयकांत, पूर्व विधायक ई० सुनील, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधान पार्षद नंदन, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इरशादुल्ला, मुख्यमंत्री के सचिव श्री चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री अनिमेश पराशर, नालंदा के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० वरीय पुलिस अधीक्षक पटना श्री कार्तिकेय के० शर्मा, पुलिस अधीक्षक नालंदा श्री भारत सोनी, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति, शुभचिन्तक तथा अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कल्याण बिगहा एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रफुल्लित थे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्यायें सुनी और उसके समाधान के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव स्थित तालाब में मछलियों को दाना भी डाला।

Trending News

तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM