किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद

सुपौल जिले में सदर थाने की पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 25, 2026, 7:24:00 PM

सुपौल जिले में सदर थाने की पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 67 ग्राम स्मैक, दो गैस लाइटर, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू, तीन एटीएम कार्ड, एक वोटर कार्ड, एक पैन कार्ड, तीन कीपैड मोबाइल और सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से 11,760 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन टूटे हुए हैं।

पुलिस द्वारा शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि 24 जुलाई 2026 को विशेष छापेमारी अभियान के क्रम में गुप्त सूचना मिली थी कि विद्यापुरी वार्ड नंबर-02 स्थित एक किराये के मकान में अभिषेक कुमार उर्फ पप्पू सीताराम यादव के साथ अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर चोरी-छिपे स्मैक की बिक्री कर रहा है। 

सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह करीब 10 बजे उक्त किराये के मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार (लगभग 26 वर्ष), भूषण कुमार (लगभग 24 वर्ष), चंदन कुमार (लगभग 28 वर्ष) और प्रमोद कुमार यादव (लगभग 41 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों के खिलाफ सुपौल थाना कांड संख्या 478/2026 दर्ज किया गया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b), 25, 27(a) और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी स्मैक कहां से लाते थे और इस अवैध कारोबार में इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं?

सुपौल से कुणाल कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
Jul 25, 2026, 4:45:00 PM