बिहार के शिवालयों में दीप प्रज्वलन और ऊँकार जप का आयोजन, भाजपा ने की बड़ी तैयारी

बिहार में आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के मौके पर जिला मुख्यालयों, प्रखंड मुख्यालयों से लेकर पंचायत और गाँव तक के शिवालयों में दीप प्रज्वलन और ऊँकार जप का आयोजन किया गया।

बिहार के शिवालयों में दीप प्रज्वलन और ऊँकार जप का आयोजन, भाजपा ने की बड़ी तैयारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 10, 2026, 2:12:00 PM

पटना: बिहार में आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के मौके पर जिला मुख्यालयों, प्रखंड मुख्यालयों से लेकर पंचायत और गाँव तक के शिवालयों में दीप प्रज्वलन और ऊँकार जप का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग शिवालयों में पहुंचे।  

‎बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार के लोगों से आग्रह किया है कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सबको प्रोत्साहित भी करें।  

‎उन्होंने कहा कि सोमनाथ पर हुए आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नया भारत सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026 के माध्यम से अपने इतिहास, आस्था और आत्मसम्मान को स्मरण करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प ले रहा है।  

‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 8 से 11 जनवरी 2026 तक सोमनाथ में आयोजित किया जा रहा है। यह पर्व भारत के उन असंख्य नागरिकों की स्मृति में मनाया जा रहा है, जिन्होंने मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान दिया और जो आने वाली पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रेरित करते रहेंगे।  

‎उन्होंने कहा कि भगवान श्री सोमनाथ सृष्टि के कण-कण में विराजते हैं। उनकी अखंड आस्था अनंत काल से निरंतर प्रवाहित हो रही है। वे सदैव भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतीक रहेंगे। इसलिए, प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ के सानिध्य में आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' में शामिल होकर इस दिव्य उत्सव का हिस्सा बनें।  

‎बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी शुक्रवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश पदाधिकारियों और जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि शिवालयों में लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, इसका खास ख्याल रखा जाए।  

‎उन्होंने कहा, "एनडीए सरकार के नेतृत्व में देश आज उन सांस्कृतिक प्रतीकों को सम्मान दे रहा है, जिन्हें दशकों तक उपेक्षित रखा गया। 8 से 10 जनवरी 2026 तक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के माध्यम से सांस्कृतिक चेतना को सशक्त किया जा रहा है। 10 जनवरी को प्रदेश और देशभर के शिवालयों में दीप प्रज्वलन एवं ऊँकार जप का आयोजन किया गया। 11 जनवरी को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सोमनाथ मंदिर से संकल्प यात्रा के साथ स्वाभिमान पर्व की औपचारिक शुरुआत होगी।"  

‎प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ जाएंगे और 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' में शामिल होंगे। 10 जनवरी को प्रधानमंत्री ओंकार मंत्र का जाप करेंगे और 11 जनवरी को सुबह लगभग 9:45 बजे शौर्य यात्रा में भाग लेंगे।

Trending News

BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 2:38:00 PM
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
Jul 25, 2026, 2:22:00 PM
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
Jul 25, 2026, 2:19:00 PM
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
Jul 25, 2026, 2:07:00 PM
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
Jul 25, 2026, 1:54:00 PM
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
Jul 25, 2026, 1:45:00 PM
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
Jul 25, 2026, 1:32:00 PM
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
Jul 25, 2026, 1:27:00 PM
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
Jul 25, 2026, 1:22:00 PM