विदेश यात्रा से लौट रहे तेजस्वी यादव, 4 जनवरी को दिल्ली पहुंचने की संभावना, RJD नेताओं के साथ हो सकती है अहम बैठक

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भारत लौटने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं

विदेश यात्रा से लौट रहे तेजस्वी यादव, 4 जनवरी को दिल्ली पहुंचने की संभावना, RJD नेताओं के साथ हो सकती है अहम बैठक
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 03, 2026, 3:50:00 PM

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भारत लौटने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव रविवार, 4 जनवरी को विदेश यात्रा से लौटकर दिल्ली पहुंच सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे सुबह के समय दिल्ली पहुंचेंगे और उसी दिन राजधानी में ही रुकेंगे।

दिल्ली पहुंचते ही तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम राजनीतिक बैठक कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हो सकती है। एक से दो दिन दिल्ली में रुकने के बाद तेजस्वी यादव के 5 या 6 जनवरी को पटना लौटने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक आरजेडी की ओर से उनकी यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

दिल्ली प्रवास के दौरान तेजस्वी यादव अपने पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात कर सकते हैं। लालू प्रसाद यादव फिलहाल दिल्ली में ही हैं, जहां पिछले महीने उनकी आंख का ऑपरेशन हुआ था। परिवार के सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी यादव लंबे समय बाद अपने पिता से मिल सकते हैं।

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव बीते लगभग एक महीने से अपने परिवार के साथ विदेश यात्रा पर थे। इससे पहले, हालिया बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद से तेजस्वी यादव सार्वजनिक रूप से कम नजर आए हैं। वे 1 और 2 दिसंबर को विधानसभा सत्र में शामिल हुए थे, लेकिन 3 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में उपस्थित नहीं थे।

इसके बाद से तेजस्वी यादव ने मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना रखी है। ऐसे में उनके भारत लौटने और राजनीतिक गतिविधियों में फिर से सक्रिय होने को लेकर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि दिल्ली और पटना में उनकी बैठकों से क्या राजनीतिक संकेत निकलतेहैं।

Trending News

स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
Jul 25, 2026, 4:45:00 PM
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
Jul 25, 2026, 4:43:00 PM
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
Jul 25, 2026, 4:26:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
Jul 25, 2026, 4:10:00 PM