तेजप्रताप यादव का बड़ा ऐलान, 38 जिलों में पैदल यात्रा पर निकलेंगे, बोले— RJD को जयचंदों ने किया बर्बाद

पटना में सोमवार को जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेजप्रताप यादव ने अपने संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में पार्टी के विस्तार

तेजप्रताप यादव का बड़ा ऐलान, 38 जिलों में पैदल यात्रा पर निकलेंगे, बोले— RJD को जयचंदों ने किया बर्बाद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 09, 2026, 5:12:00 PM

पटना में सोमवार को जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेजप्रताप यादव ने अपने संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में पार्टी के विस्तार, संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तेजप्रताप यादव ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही बिहार में पैदल यात्रा पर निकलने वाले हैं। यह यात्रा राज्य के सभी 38 जिलों से होकर गुजरेगी। तेजप्रताप ने कहा कि इस यात्रा के दौरान वे आम जनता से सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और जमीनी हकीकत को समझेंगे।

इस दौरान तेजप्रताप यादव ने राजद के एमएलसी सुनील सिंह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुनील सिंह ने बार-बार RJD के लोगों का अपमान किया है। तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर मौजूद “जयचंदों” ने उनके पिता लालू प्रसाद यादव को बर्बाद कर दिया। उन्होंने दावा किया कि आज RJD में उनके पिता की कोई नहीं सुनता और इन्हीं लोगों की वजह से पार्टी 25 सीटों तक सिमट गई है। तेजप्रताप ने यहां तक कहा कि अगर यही हाल रहा तो RJD शून्य पर भी आ सकती है।

सुनील सिंह पर निशाना साधते हुए तेजप्रताप ने कहा कि अगर वे अपनी वाणी पर संयम नहीं रखेंगे तो उन्हें जवाब दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि “बच्चा कहने वाले यह न भूलें कि चाचा कब निकल जाएगा, कोई नहीं जानता।”

तेजप्रताप यादव ने दावा किया कि RJD के कई कार्यकर्ता अब JJD से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चूड़ा-दही भोज के दौरान खुद लालू यादव ने उन्हें आशीर्वाद दिया, जिससे साफ हो गया कि असली पार्टी कौन सी है।

टिकट वितरण में पैसों के आरोपों पर तेजप्रताप ने कहा कि यह सच्चाई है और उन्होंने इसे करीब से देखा है।

वहीं, तेजप्रताप यादव ने बताया कि 16 अप्रैल को JJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और खुला अधिवेशन आयोजित होगा। इसी बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी और पार्टी एमएलसी चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

Trending News

दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ सिवान में प्रदर्शन, पीएम का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 10:15:00 PM
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
बाघ के पगमार्ग मिलने से फैली दहशत, अलर्ट पर वन विभाग की टीम
Jul 22, 2026, 10:11:00 PM
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
15 दिन पहले पढ़ने के लिए शहर आई थी छात्रा, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Jul 22, 2026, 9:59:00 PM
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
पुलिस उप महा निरीक्षक ने किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
Jul 22, 2026, 9:39:00 PM
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
हजारीबाग सेंट्रल जेल में अचानक रेड, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की सुविधाओं की हुई जांच
Jul 22, 2026, 9:20:00 PM
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
झारखंड के युवाओं के लिए 'स्काई इज़ द लिमिट'! जल्द शुरू होंगे एविएशन प्रोफेशनल कोर्स
Jul 22, 2026, 7:10:00 PM
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
मोतिहारी सदर अस्पताल में 10 बेड का ICU शुरू, पांच अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा का शुभारंभ
Jul 22, 2026, 6:45:00 PM
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
DM उदिता सिंह अचानक पहुंच गई यहां, मचा हड़कंप
Jul 22, 2026, 6:19:00 PM
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवगढ़ पहुंचे मंत्री संतोष कुमार सुमन, छह अनाथ बच्चों से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Jul 22, 2026, 6:13:00 PM
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
कचरे से तालाब बना खेल मैदान, घरों से निकलना मुश्किल, शादी-विवाह पर भी संकट
Jul 22, 2026, 6:05:00 PM