तेजप्रताप के उम्मीदवार पर हमला: पटना MLA फ्लैट में बंधक बनाकर पीटा गया, 50 हजार नकद और डॉक्यूमेंट्स लूटे गए

तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार अरुण कुमार के साथ पटना में बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट हुई है

तेजप्रताप के उम्मीदवार पर हमला: पटना MLA फ्लैट में बंधक बनाकर पीटा गया, 50 हजार नकद और डॉक्यूमेंट्स लूटे गए
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 07, 2025, 8:08:00 PM

पटना से बड़ी खबर सामने आई है—तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार अरुण कुमार यादव के साथ मारपीट और लूटपाट की सनसनीखेज घटना हुई है। अरवल विधानसभा सीट (क्रमांक 214) से उम्मीदवार अरुण कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि सोमवार की देर रात उन्हें पटना के एमएलए फ्लैट में बंधक बनाकर पीटा गया।

पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि टिकट से जुड़ी चर्चा के लिए वे एमएलए फ्लैट में ठहरे हुए थे। इसी दौरान देर रात अचानक कुछ अज्ञात लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। अरुण कुमार के मुताबिक, सभी हमलावरों के हाथों में पिस्टल थी और वे बेहद आक्रामक थे। उन्होंने कमरे में मौजूद सभी लोगों से मारपीट की और लूटपाट मचाई।

पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज, घड़ी, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और करीब 50 हजार रुपये नकद लूट लिए। इतना ही नहीं, उनके साथ मौजूद सहयोगियों को भी बेरहमी से बेलन और डंडों से पीटा गया।

अरुण कुमार यादव का कहना है कि घटना के दौरान हमलावर लगभग 15 से 20 मिनट तक फ्लैट के अंदर रहे और जाते-जाते उन्होंने राजद प्रवक्ता शक्ति यादव का नाम लिया। इससे राजनीतिक साजिश की आशंका और भी गहरी हो गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।

यह वारदात उस वक्त हुई है जब बिहार में विधानसभा चुनावी माहौल गर्म है, ऐसे में एक उम्मीदवार पर इस तरह का हमला कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने की बात कही है और मामले की तह तक जाने का आश्वासन दिया है।

Trending News

रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM