संतोष सुमन बोले- सीएम नीतीश कुमार भारत रत्न के योग्य हैं, पूरे बिहार के लिए गौरव की बात होगी

गयाजी में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग का खुलकर समर्थन किया है।

संतोष सुमन बोले- सीएम नीतीश कुमार भारत रत्न के योग्य हैं, पूरे बिहार के लिए गौरव की बात होगी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 11, 2026, 11:46:00 AM

गयाजी में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पिछले दो दशकों से लगातार बिहार की सेवा कर रहे हैं और उनका योगदान ऐतिहासिक है।

संतोष सुमन ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से निकालकर सुशासन की राह पर लाने का काम किया। सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में जो बदलाव आज दिखता है, वह नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का नतीजा है। गांव-गांव तक सड़क, हर घर बिजली और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आज बिहार की पहचान बन चुकी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जल-जीवन-हरियाली जैसे अभियानों ने नीतीश कुमार को न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए किए गए उनके प्रयासों की सराहना देश-विदेश में हुई है। संतोष सुमन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वह मानते हैं कि नीतीश कुमार भारत रत्न के पूरी तरह योग्य हैं। अगर उनके नाम पर भारत रत्न का प्रस्ताव आता है, तो यह पूरे बिहार के लिए गौरव की बात होगी।

इस दौरान संतोष सुमन ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भी निशाना साधा। ओवैसी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की प्रधानमंत्री बनेगी, संतोष सुमन ने कहा कि भारत का लोकतंत्र किसी व्यक्ति विशेष के बयान या नारे से नहीं चलता। प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह जनता तय करती है, न कि बयानबाजी।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना है और आज वह वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत आवाज हैं। दुनिया भारत को गंभीरता से सुन रही है। कोई भी नेता बयान देकर प्रधानमंत्री बनने का सपना देख सकता है, लेकिन लोकतंत्र में असली मालिक जनता होती है। सांसदों का चुनाव जनता करती है और वही प्रधानमंत्री तय करते हैं।

Trending News

BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 2:38:00 PM
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
Jul 25, 2026, 2:22:00 PM
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
Jul 25, 2026, 2:19:00 PM
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
Jul 25, 2026, 2:07:00 PM
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
Jul 25, 2026, 1:54:00 PM
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
Jul 25, 2026, 1:45:00 PM
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
Jul 25, 2026, 1:32:00 PM
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
Jul 25, 2026, 1:27:00 PM
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
Jul 25, 2026, 1:22:00 PM