रोहिणी आचार्य का छलका दर्द, बोलीं- शिद्दत से बनाई विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं

लालू प्रसाद यादव के परिवार में शुरू हुई कलह कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया था।

रोहिणी आचार्य का छलका दर्द, बोलीं- शिद्दत से बनाई विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 10, 2026, 11:03:00 AM

लालू प्रसाद यादव के परिवार में शुरू हुई कलह कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया था। उन्होंने खुद के साथ मारपीट किए जाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं अब एक बार फिर रोहिणी आचार्य दर्द सामने आया है। रोहिणी आचार्य ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए अपने और परायों की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि एक बड़ी विरासत को तहस-नहर करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती है। 

रोहिणी आचार्या ने एक बार फिर से इशारों-इशारों में तेजस्वी और संजय यादव पर निशाना साधा है। रोहिणी ने X पर लिखा है- 'बड़ी शिद्दत से बनाई और खड़ी की गई 'बड़ी विरासत' को तहस नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती, 'अपने' और अपनों के चंद षड्यंत्रकारी 'नए बने अपने' ही काफी होते हैं।

हैरानी तो तब होती है, जब 'जिसकी' वजह से पहचान होती है, जिसकी वजह से वजूद होता है, उस पहचान, उस वजूद के निशान को बहकावे में आ कर मिटाने और हटाने पर 'अपने' ही आमादा हो जाते हैं।

जब विवेक पर पर्दा पड़ जाता है, अहंकार सिर पर चढ़ जाता है। तब 'विनाशक' ही आंख नाक और कान बन बुद्धि - विवेक हर लेता है।'

बिहार विधानसभा में करारी हार के बाद से ही लालू परिवार में घमासान मचा हुआ है। परिवार बिखर रहा, इसका आरोप तेजस्वी के करीबी संजय यादव और रमीज नेमत पर लग रहा है। तेजप्रताप यादव अब तक इन्हें जयचंद बताते थे उसके खिलाफ अब लालू यादव की बेटी रोहिणी ने भी मोर्चा खोल रखा है। रोहिणी ने तेजस्वी के करीबी संजय यादव और रमीज नेमत पर गंभीर आरोप लगाए थे।


Trending News

BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 2:38:00 PM
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
Jul 25, 2026, 2:22:00 PM
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
Jul 25, 2026, 2:19:00 PM
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
Jul 25, 2026, 2:07:00 PM
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
Jul 25, 2026, 1:54:00 PM
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
Jul 25, 2026, 1:45:00 PM
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
Jul 25, 2026, 1:32:00 PM
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
Jul 25, 2026, 1:27:00 PM
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
Jul 25, 2026, 1:22:00 PM