RJD विधायक का सरकार पर हमला, कुमार सर्वजीत बोले- बिहार में इसलिए नहीं जन्मा कि 10-10 हजार लूं... सूअर पालूं
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला. बहस का मुद्दा था मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला. बहस का मुद्दा था मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना. विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई. RJD विधायक कुमार सर्वजीत ने सरकार पर सीधा हमला बोला.
विधायक ने कहा, “बिहार में बड़ी-बड़ी सड़कों का निर्माण अडाणी और अंबानी से करवाया जा रहा है, जबकि महिलाओं को बकरी, सूअर और मुर्गी खरीदने के लिए 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं बिहार में इसलिए नहीं जन्मा कि सरकार मुझे बकरी-सूअर चराने के लिए 10-10 हजार दे। मुझे सड़कें बनाने के काबिल बनाया जा सकता था, लेकिन सरकार नहीं चाहती कि मैं आगे बढूं।"
उनके बयान के बाद सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध किया. BJP विधायक मिथिलेश तिवारी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के समय चरवाहा स्कूल खोले गए थे. आज हालात बदल चुके हैं. गरीबों के घरों में अब लालटेन की जगह LED बल्ब जल रहा है.
तिवारी ने कहा कि बिहार की सड़कें अब बेहतर हो चुकी हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव इन्हीं सड़कों पर घूम-घूमकर डांस कर रहे हैं
मिथिलेश तिवारी ने पहले की सरकार पर जमीन कब्जाने का आरोप भी लगाया. कहा कि उस दौर में जिस जमीन पर नजर पड़ती थी, उस पर कब्जा हो जाता था. उन्होंने चुनौती दी कि नीतीश कुमार के किसी रिश्तेदार का नाम बताएं जिसने जमीन कब्जाई हो. BJP विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री 10-10 हजार रुपये देकर लोगों को आत्मनिर्भर बना रहे हैं. यह योजना रोजगार देने की दिशा में बड़ा कदम है
Trending News