राजनीति में एंट्री करेंगे निशांत कुमार, पटना में लगे स्वागत के पोस्टर—विकसित बिहार के नए अध्याय की शुरुआत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय होने वाले हैं। इस बीच जदयू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

राजनीति में एंट्री करेंगे निशांत कुमार, पटना में लगे स्वागत के पोस्टर—विकसित बिहार के नए अध्याय की शुरुआत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 07, 2026, 2:00:00 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब जल्द ही सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही जदयू कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना में पार्टी कार्यालय के बाहर और आसपास बड़ी संख्या में पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें निशांत कुमार का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है। जदयू कार्यालय का पूरा परिसर पोस्टरों से पटा हुआ नजर आ रहा है।

कार्यालय के बाहर लगे बड़े-बड़े पोस्टरों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार की तस्वीरें लगाई गई हैं। इन पोस्टरों में बड़े अक्षरों में लिखा गया है – “विकसित बिहार के नए अध्याय की शुरुआत, निशांत कुमार।” इन संदेशों के जरिए पार्टी कार्यकर्ता यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि निशांत कुमार का राजनीति में आना जदयू और बिहार की राजनीति के लिए एक नई शुरुआत हो सकती है।

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए लंबे समय तक काम किया है और अब उसी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय होंगे। पोस्टरों और बधाई संदेशों के जरिए कार्यकर्ता अपने उत्साह को खुलकर जाहिर कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, निशांत कुमार आने वाले समय में जदयू की राजनीति में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद वे पार्टी की कमान संभालने की तैयारी में हैं।

जानकारी के अनुसार, 8 मार्च को निशांत कुमार औपचारिक तौर पर जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस फैसले की जानकारी पार्टी के सभी विधायकों और नेताओं को दे दी गई है। अब सबकी नजर 8 मार्च पर टिकी है, जब निशांत कुमार आधिकारिक रूप से राजनीति की नई पारी की शुरुआत करेंगे।

Trending News

मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
Jul 18, 2026, 1:53:00 PM
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
Jul 18, 2026, 1:41:00 PM
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
Jul 18, 2026, 1:23:00 PM
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
Jul 18, 2026, 1:21:00 PM
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Jul 18, 2026, 1:04:00 PM
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
Jul 18, 2026, 12:28:00 PM
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Jul 18, 2026, 12:19:00 PM
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
Jul 18, 2026, 12:09:00 PM
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 18, 2026, 11:53:00 AM
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
Jul 18, 2026, 11:51:00 AM