पूर्णिया में अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, नेपाल बॉर्डर से घुसपैठ पर बनेगी सख्त रणनीति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीमांचल दौरे के तीसरे और आखिरी दिन आज पूर्णिया में हाई लेवल मीटिंग करेंगे। भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों के अधिकारियों के साथ ये बैठक होगी।

पूर्णिया में अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, नेपाल बॉर्डर से घुसपैठ पर बनेगी सख्त रणनीति
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 27, 2026, 10:20:00 AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सीमांचल दौरे के तीसरे और आखिरी दिन पूर्णिया में एक अहम हाई लेवल मीटिंग करने जा रहे हैं। यह बैठक भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों की सुरक्षा व्यवस्था और घुसपैठ जैसे गंभीर मुद्दों पर केंद्रित होगी। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में सीमावर्ती इलाकों की मौजूदा स्थिति की गहन समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।

बैठक शहर के जीरो माईल स्थित पांच सितारा होटल Hotel Mayfair में आयोजित की जाएगी। इस हाईलेवल मीटिंग में सीमांचल क्षेत्र के प्रमुख जिलों—पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज—के डीएम और एसपी के साथ-साथ अन्य जिलों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। कुल मिलाकर करीब 30 टॉप लेवल अधिकारी इस बैठक का हिस्सा बनेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में नेपाल सीमा के रास्ते होने वाली अवैध घुसपैठ पर विशेष फोकस रहेगा। सीमावर्ती इलाकों के जरिए मवेशी तस्करी, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी, फर्जी दस्तावेज नेटवर्क और अवैध गतिविधियां लगातार सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बनी हुई हैं।

 रिपोर्ट्स के अनुसार, कई लोग अवैध तरीके से सीमा पार कर फर्जी दस्तावेज बनाकर यहां रह रहे हैं, जिससे इलाके की डेमोग्राफी में बदलाव की चिंता भी सामने आई है। इसे देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के लिए गंभीर माना जा रहा है।

बैठक में सुरक्षा एजेंसियों की ताजा रिपोर्ट के आधार पर ठोस एक्शन प्लान तैयार किया जा सकता है। बॉर्डर मैनेजमेंट को और सख्त करने, निगरानी तंत्र मजबूत करने और स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय पर भी चर्चा होने की संभावना है।

गृह मंत्री के दौरे को लेकर पूर्णिया शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। होटल एरिया से लेकर पूरे शहरी इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। हर 100 मीटर पर जवानों और सीनियर अधिकारियों को तैनात किया गया है। पार्किंग, भीड़ प्रबंधन और रूट लाइनिंग को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी इमरजेंसी रिस्पॉन्स के लिए तैयार है। एंबुलेंस, मेडिकल टीम और ट्रॉमा सपोर्ट की पूरी व्यवस्था की गई है। प्रशासन का दावा है कि बहुस्तरीय सुरक्षा निगरानी के बीच किसी भी प्रकार की चूक की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है।

Trending News

सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM
नशे की खेप बचाने के चक्कर में सड़क पर बिछीं लाशें, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
नशे की खेप बचाने के चक्कर में सड़क पर बिछीं लाशें, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:11:00 PM