फुलवारीशरीफ छात्रा मौत मामला, पुतला गिराकर जांचेगी पुलिस—धक्का या छलांग?

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के हरिनगर स्थित सुमित्रा हाइट्स अपार्टमेंट से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर 16 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है

फुलवारीशरीफ छात्रा मौत मामला, पुतला गिराकर जांचेगी पुलिस—धक्का या छलांग?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 16, 2026, 9:26:00 AM

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के हरिनगर स्थित सुमित्रा हाइट्स अपार्टमेंट से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर 16 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अब पुलिस सच्चाई तक पहुंचने के लिए सीन रिक्रिएशन की तैयारी में जुटी है।

सोमवार को बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से छात्रा के वजन के बराबर एक पुतला नीचे गिराया जाएगा। इस प्रक्रिया के जरिए यह समझने की कोशिश की जाएगी कि घटना के दिन छात्रा ने खुद छलांग लगाई थी या फिर किसी ने उसे धक्का दिया था। पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों से हर एंगल की जांच कर रही है ताकि घटना की गुत्थी सुलझाई जा सके।

एसपी पश्चिम भानू प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म या यौन शोषण की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक हिरासत में लिए गए किसी भी संदिग्ध की भूमिका सामने नहीं आई है। शुरुआती शक के आधार पर अपार्टमेंट में काम करने वाले एक बढ़ई, एक गार्ड समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी, लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

पुलिस के मुताबिक, छात्रा के सीढ़ियों से छत तक जाने और वहां से गिरने की घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई थी, जिसके बाद एम्स के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। सीन रिक्रिएशन के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि छात्रा किन परिस्थितियों में सातवीं मंजिल से नीचे गिरी। पूरे मामले पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं।

Trending News

अल नीनो से बिगड़े हालात, KVK ने किसानों को बताया नुकसान से बचने का फॉर्मूला
अल नीनो से बिगड़े हालात, KVK ने किसानों को बताया नुकसान से बचने का फॉर्मूला
Jul 21, 2026, 4:46:00 PM
PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी, डिंपल-अखिलेश, खेसारी ने क्या कहा, ममता बनर्जी का ऐलान
PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी, डिंपल-अखिलेश, खेसारी ने क्या कहा, ममता बनर्जी का ऐलान
Jul 21, 2026, 4:20:00 PM
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से!
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से!
Jul 21, 2026, 3:50:00 PM
जहानाबाद की जागृति शिखा ने नीट में मारी बाजी, परिवार व शहर में खुशी की लहर
जहानाबाद की जागृति शिखा ने नीट में मारी बाजी, परिवार व शहर में खुशी की लहर
Jul 21, 2026, 3:39:00 PM
बडी खबर: एसपी के आवास के सामने गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप
बडी खबर: एसपी के आवास के सामने गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप
Jul 21, 2026, 3:29:00 PM
राजधानी में अलर्ट पर पुलिस, सीएम आवास को बम से उडाने की मिली धमकी
राजधानी में अलर्ट पर पुलिस, सीएम आवास को बम से उडाने की मिली धमकी
Jul 21, 2026, 3:01:00 PM
सासाराम: केसीसी ऋण मामले में उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, तत्कालीन बैंक मैनेजर पर हजारों का लगा जुर्माना
सासाराम: केसीसी ऋण मामले में उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, तत्कालीन बैंक मैनेजर पर हजारों का लगा जुर्माना
Jul 21, 2026, 2:59:00 PM
धनबाद : 5 साल की लापरवाही पड़ी भारी, पुलिस की मौजूदगी में सील हुईं दुकानें
धनबाद : 5 साल की लापरवाही पड़ी भारी, पुलिस की मौजूदगी में सील हुईं दुकानें
Jul 21, 2026, 2:53:00 PM
RJD विधायक के समर्थन में उतरे BJP विधायक, बिहार विधानसभा में जेडीयू बन गया 'विपक्ष' CM सम्राट को देना पड़ा जवाब
RJD विधायक के समर्थन में उतरे BJP विधायक, बिहार विधानसभा में जेडीयू बन गया 'विपक्ष' CM सम्राट को देना पड़ा जवाब
Jul 21, 2026, 2:47:00 PM
पत्नी पर फब्तियों का बदला! युवक की बेरहमी से ह*त्या कर कुएं में छिपाया श*व
पत्नी पर फब्तियों का बदला! युवक की बेरहमी से ह*त्या कर कुएं में छिपाया श*व
Jul 21, 2026, 2:33:00 PM