धनबाद : 5 साल की लापरवाही पड़ी भारी, पुलिस की मौजूदगी में सील हुईं दुकानें

धनबाद : 5 साल की लापरवाही पड़ी भारी, पुलिस की मौजूदगी में सील हुईं दुकानें

धनबाद : 5 साल की लापरवाही पड़ी भारी, पुलिस की मौजूदगी में सील हुईं दुकानें
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 21, 2026, 2:53:00 PM

धनबाद नगर निगम ने लंबे समय से किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में हीरापुर हटिया क्षेत्र की चार दुकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई उन दुकानदारों पर की गई, जिन्होंने करीब पांच वर्षों से दुकान का किराया जमा नहीं किया था।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, संबंधित दुकानदारों को बकाया राशि जमा करने के लिए कई बार नोटिस भेजे गए थे। अंतिम चेतावनी के रूप में निर्धारित अवधि के भीतर भुगतान करने का अवसर भी दिया गया, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बावजूद किसी ने किराया जमा नहीं किया। इसके बाद निगम ने नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की।

नगर निगम के अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जिन दुकानों को सील किया गया है, उनका किराया लगभग पांच वर्षों से लंबित था। प्रशासन ने पहले समझाइश और नोटिस के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित करने की कोशिश की, लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल चार दुकानों तक सीमित नहीं रहेगा। नगर निगम की ओर से आवंटित जिन अन्य दुकानों का किराया भी लंबे समय से बकाया है, उनके संचालकों के खिलाफ भी नियमों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। यदि तय समय के भीतर बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो ऐसी दुकानों को भी सील किया जा सकता है।

सीलिंग अभियान के दौरान नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सके। निगम की इस सख्त कार्रवाई के बाद अन्य बकायेदार दुकानदारों में भी हलचल बढ़ गई है। नगर निगम ने सभी किरायेदारों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना बकाया किराया जमा कर दें, ताकि उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता न पड़े।

धनबाद से नितीश की रिपोर्ट

Trending News

नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
Jul 21, 2026, 6:13:00 PM
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
Jul 21, 2026, 5:56:00 PM
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
Jul 21, 2026, 5:53:00 PM