पत्नी पर फब्तियों का बदला! युवक की बेरहमी से ह*त्या कर कुएं में छिपाया श*व

पत्नी पर फब्तियों का बदला! युवक की बेरहमी से ह*त्या कर कुएं में छिपाया श*व

पत्नी पर फब्तियों का बदला! युवक की बेरहमी से ह*त्या कर कुएं में छिपाया श*व
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 21, 2026, 2:33:00 PM

बोकारो जिले में 19 वर्षीय युवक सागर कुमार की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में मानिक मांझी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, सागर कुमार का शव चंदनकियारी थाना क्षेत्र के बरमसिया ओपी अंतर्गत आगड्डीह गांव के पास सिद्धाटांड़ जंगल में स्थित एक पुराने कुएं से निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है।

चास के एएसपी वेदांत शंकर ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अपनी पत्नी के संबंध में सागर कुमार द्वारा की जा रही कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से लंबे समय से नाराज था। इसी वजह से उसने बदला लेने की योजना बनाई।

जांच के मुताबिक, आरोपी सागर को बहाने से एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने उसके सिर के पीछे डंडे से जोरदार हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सागर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने शव को पास के पुराने कुएं में फेंक दिया ताकि घटना के सबूत छिपाए जा सकें।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
Jul 21, 2026, 6:13:00 PM
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
Jul 21, 2026, 5:56:00 PM
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
Jul 21, 2026, 5:53:00 PM