पटना में CM हाउस के बाहर बड़ा हादसा, पुलिस गाड़ी से भिड़ी थार, दोनों वाहनों का अगला हिस्सा चकनाचूर

महाशिवरात्रि की दोपहर राजधानी पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सचिवालय थाना क्षेत्र में सीएम हाउस के बाहर एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने पुलिस की गश्ती वाहन को जोरदार टक्कर मार दी

पटना में CM हाउस के बाहर बड़ा हादसा, पुलिस गाड़ी से भिड़ी थार, दोनों वाहनों का अगला हिस्सा चकनाचूर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 15, 2026, 2:58:00 PM

महाशिवरात्रि की दोपहर राजधानी पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सचिवालय थाना क्षेत्र में सीएम हाउस के बाहर एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने पुलिस की गश्ती वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा बीपी मंडल गोलंबर के पास हुआ, जहां आमने-सामने की टक्कर में दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार गाड़ी पार्क की रेलिंग तोड़ते हुए अंदर घुस गई।

 अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोग रुककर घटना को देखने लगे। उस समय वहां से राजगीर की ओर जाने वाले वाहन भी गुजर रहे थे, जिससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक प्रभावित हो गया।

गांधी मैदान ट्रैफिक थानेदार ब्रजेश चौहान ने बताया कि शक्ति सुरक्षा दल की टीम गश्ती वाहन से पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान हाई स्पीड में आ रही थार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद तुरंत सचिवालय थाने को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने थार में सवार चार युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

इस दुर्घटना में थार सवारों को गंभीर चोट नहीं आई है, जबकि एक पुलिसकर्मी को हल्की चोट लगी है। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने थार गाड़ी को जब्त कर लिया है और वाहन की डिटेल्स खंगाली जा रही हैं।

फिलहाल गांधी मैदान ट्रैफिक थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा लापरवाही से हुआ या इसके पीछे कोई और वजह है।

Trending News

अल नीनो से बिगड़े हालात, KVK ने किसानों को बताया नुकसान से बचने का फॉर्मूला
अल नीनो से बिगड़े हालात, KVK ने किसानों को बताया नुकसान से बचने का फॉर्मूला
Jul 21, 2026, 4:46:00 PM
PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी, डिंपल-अखिलेश, खेसारी ने क्या कहा, ममता बनर्जी का ऐलान
PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका गांधी, डिंपल-अखिलेश, खेसारी ने क्या कहा, ममता बनर्जी का ऐलान
Jul 21, 2026, 4:20:00 PM
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से!
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से!
Jul 21, 2026, 3:50:00 PM
जहानाबाद की जागृति शिखा ने नीट में मारी बाजी, परिवार व शहर में खुशी की लहर
जहानाबाद की जागृति शिखा ने नीट में मारी बाजी, परिवार व शहर में खुशी की लहर
Jul 21, 2026, 3:39:00 PM
बडी खबर: एसपी के आवास के सामने गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप
बडी खबर: एसपी के आवास के सामने गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप
Jul 21, 2026, 3:29:00 PM
राजधानी में अलर्ट पर पुलिस, सीएम आवास को बम से उडाने की मिली धमकी
राजधानी में अलर्ट पर पुलिस, सीएम आवास को बम से उडाने की मिली धमकी
Jul 21, 2026, 3:01:00 PM
सासाराम: केसीसी ऋण मामले में उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, तत्कालीन बैंक मैनेजर पर हजारों का लगा जुर्माना
सासाराम: केसीसी ऋण मामले में उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, तत्कालीन बैंक मैनेजर पर हजारों का लगा जुर्माना
Jul 21, 2026, 2:59:00 PM
धनबाद : 5 साल की लापरवाही पड़ी भारी, पुलिस की मौजूदगी में सील हुईं दुकानें
धनबाद : 5 साल की लापरवाही पड़ी भारी, पुलिस की मौजूदगी में सील हुईं दुकानें
Jul 21, 2026, 2:53:00 PM
RJD विधायक के समर्थन में उतरे BJP विधायक, बिहार विधानसभा में जेडीयू बन गया 'विपक्ष' CM सम्राट को देना पड़ा जवाब
RJD विधायक के समर्थन में उतरे BJP विधायक, बिहार विधानसभा में जेडीयू बन गया 'विपक्ष' CM सम्राट को देना पड़ा जवाब
Jul 21, 2026, 2:47:00 PM
पत्नी पर फब्तियों का बदला! युवक की बेरहमी से ह*त्या कर कुएं में छिपाया श*व
पत्नी पर फब्तियों का बदला! युवक की बेरहमी से ह*त्या कर कुएं में छिपाया श*व
Jul 21, 2026, 2:33:00 PM